Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 21 अप्रैल से था लापता, हत्या की आशंका
    Breaking News

    Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 21 अप्रैल से था लापता, हत्या की आशंका

    News DeskBy News DeskMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। छोटा गोविंदपुर निवासी 21 वर्षीय मंगल तिवारी, जो 21 अप्रैल से लापता था, उसका शव एक नाले के पास बने गड्ढे से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, मंगल 21 अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे घर से दोस्तों से मिलने की बात कहकर गोविंदपुर हाल्ट की ओर निकला था। उसके साथ एक अन्य युवक को भी देखा गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात होते-होते उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।

    मामले में नया मोड़ तब आया जब 22 अप्रैल को परिजनों ने मंगल के नंबर पर कॉल किया। इस बार फोन एक अज्ञात व्यक्ति ने उठाया, जिसने खुद को सैलून संचालक बताया। उसने दावा किया कि मोबाइल उसे रास्ते में गिरा हुआ मिला था। परिजन मोबाइल लेकर घर लौट आए, लेकिन मंगल का कोई सुराग नहीं मिला।

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि जिस रात मंगल लापता हुआ, उसके कुछ दोस्त नशे की हालत में घर आए थे। परिजनों को शक है कि दोस्तों की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। साथ ही, जिस गड्ढे से शव बरामद हुआ, वहां पानी बहुत कम था, जिससे डूबने की संभावना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का मानना है कि ह*त्या के बाद श*व को वहां फेंका गया।

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    वहीं, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि युवक के लापता होने की सूचना पहले थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। प्रारंभ में परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया था, लेकिन अब हत्या की आशंका सामने आई है।
    फिलहाल पुलिस पो*स्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    21 अप्रैल से था लापता Jamshedpur: Youth dies under suspicious circumstances in Parsudih police station area Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत missing since April 21
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026

    Jharkhand Yoga Day: स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण के लिए योग अपनाएं, बोले झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

    June 21, 2026

    Chakulia: चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग

    June 21, 2026

    NH 33 Accident: चौका के झाबरी गांव के समीप जमशेदपुर की ओर जा रही शराब लदी वैन होकर पलटी, ग्रामीणों में मची लूटने की होड़

    June 21, 2026

    Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार पर राजद से वार-पलटवार के बाद कांग्रेस के बदले सुर, कहा-हार के लिए एक-दूसरे पर दोष मढ़ना ठीक नहीं, नतीजों का गठबंधन पर असर नहीं पड़ेगा

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group