Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप, तीन हिरासत में
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत, दोस्तों पर हत्या का आरोप, तीन हिरासत में

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamahedpur. जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित खड़िया बस्ती में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। इलाज के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर निवासी 24 वर्षीय देवदास गौड़ की मौत हो गई है, जिसके बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो गया है।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि देवदास को अस्पताल पहुंचाने वाले उसके साथी देवाशीष पोद्दार, नीरज प्रधान और आरआईटी थाना में पदस्थापित एएसआई पंकज कुमार के बयानों में भारी विरोधाभास मिला। इसी वजह से पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की।

    जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि घटना किसी बाहरी हमले की नहीं, बल्कि दोस्तों के बीच हुए विवाद का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, खड़िया बस्ती में सभी लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और कथित तौर पर देवाशीष पोद्दार ने देवदास गौड़ पर गोली चला दी।

    Rairangpur: मुर्मू और मोदी ने पहाड़पुर गांव में आदिवासी पवित्र स्थलों पर पूजा-अर्चना की, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

    घटनास्थल से पुलिस ने चार ग्लास, खून के निशान और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया है। जांच के दौरान कपाली क्षेत्र से जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिसके बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात का संबंध किसी जमीन विवाद से तो नहीं है।

    एमजीएम थाना प्रभारी सचिन दास के अनुसार, मामले में शामिल लोग लगातार बयान बदल रहे थे और सभी नशे की हालत में थे। देवदास की मौत के बाद अब पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

    PhonePE: निष्क्रिय वॉलेट शुल्क का बैंक खाते, UPI लेनदेन पर नहीं होगा असर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Youth injured in Mango firing incident dies; friends accused of murder; three in custody. Jamshedpur: मानगो फायरिंगमें घायल युवक की मौत तीन हिरासत में दोस्तों पर हत्या का आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rairangpur: मुर्मू और मोदी ने पहाड़पुर गांव में आदिवासी पवित्र स्थलों पर पूजा-अर्चना की, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

    June 20, 2026

    PhonePE: निष्क्रिय वॉलेट शुल्क का बैंक खाते, UPI लेनदेन पर नहीं होगा असर

    June 20, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कल, इससे पहले किया गया ‘मॉक ड्रिल’, सुरक्षा कड़ी की गयी

    June 20, 2026
    Recent Post

    Rairangpur: मुर्मू और मोदी ने पहाड़पुर गांव में आदिवासी पवित्र स्थलों पर पूजा-अर्चना की, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

    June 20, 2026

    PhonePE: निष्क्रिय वॉलेट शुल्क का बैंक खाते, UPI लेनदेन पर नहीं होगा असर

    June 20, 2026

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा कल, इससे पहले किया गया ‘मॉक ड्रिल’, सुरक्षा कड़ी की गयी

    June 20, 2026

    Rairangpur: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज रायरंगपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

    June 20, 2026

    Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड’ के तहत झारखंड को मिलेंगे 1900 करोड़, केंद्र ने हेमंत सरकार से 7,600 करोड़ की परियोजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे

    June 20, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group