Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rairangpur: मुर्मू और मोदी ने पहाड़पुर गांव में आदिवासी पवित्र स्थलों पर पूजा-अर्चना की, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
    Breaking News

    Rairangpur: मुर्मू और मोदी ने पहाड़पुर गांव में आदिवासी पवित्र स्थलों पर पूजा-अर्चना की, 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

    News DeskBy News DeskJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Rairangpur. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव में गोसानी पीठ, संथाली और हो जाहेरा सहित आदिवासी स्थलों पर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री की पहाड़पुर यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच और मीडिया की नजरों से दूर रही। पहाड़पुर, राष्ट्रपति के दिवंगत पति श्याम चरण मुर्मू का पैतृक गांव है। पहले से ही गांव में मौजूद मुर्मू ने प्रधानमंत्री के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। मोदी का स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, जिसमें ढोल-नगाड़ों की धुन, पुष्प वर्षा और पारंपरिक आदिवासी नृत्य शामिल थे।

    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सबसे पहले गोसानी पीठ का दौरा किया तथा इसके बाद वे पैदल चलकर संथाली व हो जाहेरा पहुंचे, जहां उन्होंने पौधे लगाए। ओल चिकी (संथाली भाषा की लिपि) की विद्वान दमयंती बेसरा ने बताया कि जाहेरा वे पवित्र उपवन हैं, जहां आदिवासी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है जबकि गोसानी में पूर्वजों के लिए प्रार्थना की जाती है।

    बेसरा ने कहा, यह ओडिशा के आदिवासियों के लिए एक अविस्मरणीय दिन है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने आदिवासी उपवनों में पूजा की।”परंपरागत रस्म के तहत, पेड़ों के बीच स्थित जाहेरा में प्रवेश करने से पहले मुर्मू, मोदी और उनकी सुरक्षा टीम के सदस्यों को पारंपरिक संथाली वस्त्र भेंट किए गए।

    BJP New Team: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए, IT Cell से अमित मालवीय हटाए गए, पीएम मोदी ने दी सभी को बधाई

    बाद में, वे उस स्कूल में भी गए, जिसकी स्थापना मुर्मू ने अपने दिवंगत पति और अपने दो बेटों लक्ष्मण और सिपुन की स्मृति में की थी। श्याम चरण मुर्मू और दोनों बेटों का निधन 2022 में मुर्मू के भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने से पहले ही हो गया था।

    मोदी ने श्याम चरण मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पहाड़पुर स्थित स्कूल व कौशल केंद्र में विद्यार्थियों से बातचीत भी की। दोनों नेताओं ने आदिवासी उत्पादों की प्रदर्शनी का भी दौरा किया। गांव को फूलों, आदिवासी आकृतियों और मिट्टी की दीवारों पर बने पारंपरिक चित्रों से सजाया गया था।
    दोनों नेताओं के स्वागत के लिए बच्चे और महिलाएं सड़कों के किनारे खड़े थे जबकि पूरे गांव में मुर्मू व मोदी के आदमकदम होर्डिंग लगाए गए थे। मुर्मू और मोदी बाद में रायरंगपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

    Jharkhand: हाथियों के हमले में खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत, इलाके में घूम रहा 44 हाथियों का झुंड, वन विभाग रख रहा नजर

    विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की विकास परियोजनाओं की संयुक्त रूप से शिलान्यास और लोकार्पण किया। ऊर्जा, औद्योगिक अवसंरचना, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई जैसे क्षेत्रों से संबंधित इन परियोजनाओं का लोकार्पण ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    47 600 crore. 600 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात Rairangpur: Murmu and Modi offered prayers at sacred tribal sites in Pahadpur village and unveiled projects worth ₹47 Rairangpur: मुर्मू और मोदी ने पहाड़पुर गांव में आदिवासी पवित्र स्थलों पर पूजा-अर्चना की
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP New Team: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए, IT Cell से अमित मालवीय हटाए गए, पीएम मोदी ने दी सभी को बधाई

    August 17, 2026

    Jharkhand: हाथियों के हमले में खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत, इलाके में घूम रहा 44 हाथियों का झुंड, वन विभाग रख रहा नजर

    August 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026
    Recent Post

    BJP New Team: भाजपा की नयी राष्ट्रीय टीम की घोषणा, राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष बनाये गए, IT Cell से अमित मालवीय हटाए गए, पीएम मोदी ने दी सभी को बधाई

    August 17, 2026

    Jharkhand: हाथियों के हमले में खेत में काम कर रही दो महिलाओं की मौत, इलाके में घूम रहा 44 हाथियों का झुंड, वन विभाग रख रहा नजर

    August 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारी बारिश के बीच रेलवे हाई अलर्ट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए संवेदनशील रूट पर अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश

    August 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 284.85 अंक लुढ़का, TCS के शेयर गिरे, तो TITAN ने बनायी बढ़त

    August 17, 2026

    Jharkhand: नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group