Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :“भोजपुरी, मैथिली, मगही व अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करें”
    Breaking News

    Jamshedpur :“भोजपुरी, मैथिली, मगही व अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करें”

    "भोजपुरी,मैथली,मगही एवं अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा में अविलंब शामिल करें झारखंड सरकार" 'सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद संग कई भाषायी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
    News DeskBy News DeskJune 16, 2025Updated:June 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर |
    झारखंड में स्थानीय भाषाओं को सम्मान दिलाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद एवं अन्य भाषायी संगठनों के प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार से मांग की है कि भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में तुरंत शामिल किया जाए।

    READ MORE :Jamshedpur : कानपुर सेंट्रल से हटाया गया पुरुषोत्तम सहित कई ट्रेनों का ठहराव 

    मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त की अनुपस्थिति में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र में स्पष्ट किया गया कि इन भाषाओं को परीक्षा से बाहर रखना, भाषायी समुदायों के साथ अन्याय है।

    READ MORE :Jamshedpur :’जीवन’ की छात्रों से मानसिक स्वास्थ्य पर अपील: नए शहर और चुनौतियों से न घबराएं, मदद लें

     आंदोलन की चेतावनी

    प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में सभी भाषायी समुदायों ने एकजुट होकर योगदान दिया था। भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका बोलने वाले लोगों ने भी संघर्ष किया, जेल गए और मुकदमे झेले, तब जाकर राज्य का गठन संभव हो सका।

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    अब इन्हीं भाषाओं को TET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा से बाहर रखना न केवल उपेक्षा, बल्कि राजनीतिक भेदभाव जैसा प्रतीत होता है। अगर सरकार इस पर तुरंत संज्ञान नहीं लेती है, तो सभी भाषायी संगठन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    READ MORE :-Jamshedpur :हरिणा मेला में विधायक संजीव सरदार ने की पूजा

     प्रमुख मांगें:

    भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को अविलंब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में शामिल किया जाए।

    इन भाषाओं के प्रति सरकार की नीति में समानता और सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

    अगर मांग पूरी नहीं होती, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    READ MORE :TATA STEEL प्लांट में दर्दनाक हादसा, वैगन के नीचे आने से ठेका कर्मचारी की मौत

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग

    मांगपत्र सौपने वालों में प्रदीप सिंह भोजपुरिया,अप्पू तिवारी,कौलेश्वर पांडेय,यमुना तिवारी हर्षित,मुन्ना चौबे,मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव,शशि भूषण मिश्रा,मसूद खान,उदय प्रताप हयात,डॉ0 अजय किशोर चौबे,त्रिलोक नारायण सिंह, बलविंदर सिंह,जितेश तिवारी,हरिहर सिंह चौहान,अभिषेक ओझा,बिनीत मिश्रा,सोनू जी,अशोक राय,योगेंद्र सिंह इत्यादि भारी संख्या में लोग शामिल थे।

    ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर समाचार झारखंड TET में भोजपुरी भाषायी आंदोलन झारखंड भोजपुरी साहित्य परिषद भोजपुरी साहित्य परिषद मांग मैथिली मगही TET शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषाएं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में ट्रैफिक का बड़ा बदलाव, 4 सितंबर को भारी वाहनों की No Entry

    September 4, 2026

    Tatanagar Railway: शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में आज दो अतिरिक्त कोच लगेगा

    September 4, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक के बाद गणेश सिंह गैंग के सदस्य की होनी थी हत्या, पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से दो शूटरों को किया गिरफ्तार

    September 4, 2026

    Jamshedpur: टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता संपन्न, न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की हुई बढ़ोतरी

    September 4, 2026

    Bonous Agreement: टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में 843 कर्मचारियों के बीच 4.36 करोड़ रुपये बंटेगा बोनस, अधिकतम ₹86350 और न्यूनतम ₹32831 मिलेगा बोनस

    September 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group