Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जेहरा जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन, मनोज किशोर अध्यक्ष, सचिव बनाए गए अखिलेश
    Headlines

    जेहरा जमशेदपुर महानगर कमेटी का गठन, मनोज किशोर अध्यक्ष, सचिव बनाए गए अखिलेश

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. झारखण्ड मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डिमना के द लॉगिन होटल में केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू की अध्यक्षता में परिचय सह अभिनन्दन समारोह आयोजित की गई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय एवं अभिनंदन करना तथा झारखंड मानव अधिकार संघ के उद्देश्य के प्रति जानकारी देना था. कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज किशोर को केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका स्वागत किया एवं उनकी पूरी टीम को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

    कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगाण एवं केंद्रीय महासचिव विकास श्रीवास्तव के परिचयात्मक भाषण के साथ हुआ, जबकि मंच का संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव सुजीत वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर सचिव अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया.

    नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज किशोर भारतीय संविधान में मानव अधिकार आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण अनुच्छेदों का संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा कि झारखंड मानव अधिकार संघ का मुख्य उद्देश्य मानव अधिकारों की रक्षा करना और उनके उल्लंघन को रोकना है. अधिकारों को जानना और उनका उपयोग करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने पर झारखंड मानवाधिकार संघ के वरीय पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा.

    केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू ने झारखंड मानवाधिकार संघ के बारे में बताते हुए कहा कि, झारखंड मानवाधिकार संघ एक गैर-सरकारी संगठन है जो झारखंड राज्य में मानवाधिकारों को बनाए रखने और उनकी वकालत करने के लिए समर्पित है. यह संगठन सामाजिक न्याय, कानूनी सहायता और जन जागरूकता अभियानों सहित विभिन्न मुद्दों पर काम करता है.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    संघ के केंद्रीय महासचिव विकास कुमार श्रीवास्तव में संघ की स्थापना से लेकर अभी तक की विकास यात्रा का संक्षिप्त वर्णन दिया तथा कहा कि हमारा संगठन झारखंड का एकमात्र संगठन है जिसे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के द्वारा मान्यता प्राप्त है

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Akhilesh appointed secretary JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jehra Jamshedpur Metropolitan Committee formed Manoj Kishore appointed president जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group