Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बिरहोर टोला से एक साथ गायब 10 आदिवासी बच्चे गयाजी से बरामद, एक फरवरी को भोज खाने निकले थे, हो गये थे गायब
    Breaking News

    Jharkhand: बिरहोर टोला से एक साथ गायब 10 आदिवासी बच्चे गयाजी से बरामद, एक फरवरी को भोज खाने निकले थे, हो गये थे गायब

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कोडरमा जयनगर के बिरहोर टोला से एक साथ गायब सभी 10 बच्चे गयाजी से बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल सभी को चाइल्ड हेल्पलाइन के शेल्टर होम में रखा गया है। इसमें पांच बच्चे गया के शेल्टर होम में हैं। तीन को बालिका गृह नवादा भेजा गया है। इसके अलावा दो बच्चों को औरगांबाद के शेल्टर होम में रखा गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन गयाजी के जिला बाल संरक्षण ईकाई के को ऑर्डिनेटर अमित पाठक की ओर से बताया गया कि दो फरवरी को तीन बच्चों को गयाजी के परैरया थाना और सात को बंधुआ थाना क्षेत्र में भटकते हुए पाया गया था।इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना के बाद वहां की स्थानीय पुलिस सभी को थाना लेकर आयी थी। इसके बाद सभी को बाल कल्याण समिति गयाजी को सौंप दिया गया था।

    बताया गया कि कोई भी बच्चे न तो कुछ बोल पा रहे थे और न आम लोगों की भाषा समझ पा रहे थे। इसके कारण टीम को काफी परेशानी हुई। टीम ने सुरक्षा के ख्याल से पांच साल तक के बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के गयाजी स्थित शेल्टर होम में भेज दिया गया। इसके अलावा तीन बच्चियों को बालिका गृह नवादा भेजा गया है और दो बच्चों को शेल्टर होम औरंगाबाद में रखा गया है। बताया गया कि सभी बच्चे परसाबाद स्टेशन से किसी ट्रेन में मांगने के ख्याल से चढ़ गए थे। इसके बाद सभी बंधुआ स्टेशन के पास भटकते हुए मिले थे।

    स्थानीय पुलिस और बाल कल्याण समिति कोडरमा को किया जाएगा ट्रांसफर कोडरमा के जयनगर के बिरहोर टोले से एक साथ लापता सभी 10 बच्चों की तलाश में लगातार टीम छापेमारी कर रही थी।

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    इस दौरान गयाजी के बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई कि उनकी टीम ने 10 बच्चों का रेस्क्यू किया है। इसके बाद कोडरमा बाल कल्याण समिति की टीम शनिवार को गयाजी पहुंची है। वहां कोरम पूरा करने के बाद सभी बच्चों को कोडरमा को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। तीन जगहों पर बच्चों के होने के कारण शनिवार को नहीं लाया जा सका कोडरमा से गयाजी पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम की ओर से बताया गया कि सुरक्षा और नियमानुसार सभी बच्चे अलग-अलग उम्र औ जेंडर के थे। इसलिए पांच को गयाजी, तीन को नवादा और दो को औरंगाबाद तीन फरवरी को ही भेज दिया गया था।

    उम्मीद है 24 घंटे में सभी को बाल कल्याण समिति कोडरमा को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद टीम लेकर कोडरमा लौटेगी। भाषा के कारण हुई परेशानी, नहीं तो पहले ही लौटा दिए जाते बताया गया कि बिरहोर बच्चों की भाषा चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम नहीं समझ पा रही थी और टीम की भाषा बिरहोर बच्चे नहीं समझ पा रहे थे। ऐसे में उनका नाम और ठिकाना पता करने में अधिक परेशानी हुई। जब मीडिया के माध्यम से कोडरमा के जयनगर से एक साथ 10 बच्चों के लापता होने की जानकारी मिली तो टीम ने गयाजी की टीम कोडरमा चाइल्ड हेल्पलाइन को सारी जानकारी उपलब्ध करायी।

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    ये बच्चे हुए थे लापता लापता बच्चों में निशा कुमारी (7), रमेश बिरहोर (5) पिता राजेश बिरहोर, सजनी बिरहोर (8) पिता कैला बिरहोर, बिरजू बिरहोर, मिथुन बिरहोर, शिवानी बिरहोर, कल्पना बिरहोर पिता धनकु बिरहोर, रेखा बिरहोर (8) पिता सुरेश बिरहोर, अनीशा बिरहोर (6) पिता बुधन सहित एक अन्य बच्चा शामिल है।

    सभी बच्चे एक फरवरी को परसाबाद में भोज खाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। छह फरवरी शुक्रवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद कोडरमा के पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच का आदेश दिया था।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: 10 tribal children who went missing from Birhor Tola were recovered from Gayaji. They had gone out for a feast on February 1 and disappeared. Jharkhand: बिरहोर टोला से एक साथ गायब 10 आदिवासी बच्चे गयाजी से बरामद एक फरवरी को भोज खाने निकले थे हो गये थे गायब
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026
    Recent Post

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की ईवी बुकिंग तीन गुना तक बढ़ी, बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही कंपनी

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group