Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: 20 साल बाद मिला मां का सुराग, बेटे की आंखों में उम्मीद, पति ने इंतजार के बाद कर.ली दूसरी शादी
    Breaking News

    Jharkhand: 20 साल बाद मिला मां का सुराग, बेटे की आंखों में उम्मीद, पति ने इंतजार के बाद कर.ली दूसरी शादी

    News DeskBy News DeskMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.करीब दो दशक पहले लापता हुई एक महिला झारखंड के धनबाद जिले में अपने परिवार से फिर से मिलने वाली है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। महिला के पति राजू मुर्मू ने बताया कि कबाली देवी (58) करीब 20 साल पहले घर छोड़कर चली गई थीं।

    उन्होंने बताया कि पत्नी के वापस लौटने की उम्मीद खो देने के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली थी। जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दलदली गांव के काशीटांड़ टोला की निवासी कबाली देवी वर्तमान में केरल के कोझिकोड स्थित ‘आशा भवन’ में रह रही हैं।

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    पूर्वी टुंडी थाने के अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद बर्नवाल ने बताया, हम महिला को उसके परिवार से मिलाने की तैयारी कर रहे हैं। वह पिछले 18-20 वर्षों से लापता थी। उसके 18 वर्षीय बेटे समीर मुर्मू ने अपनी मां को वापस लाने की इच्छा जताई है।
    बर्नवाल ने कहा, “हम महिला को वापस लाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। हम इस संबंध में केरल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
    उन्होंने यह भी बताया कि राजू (60) ने पहली पत्नी के लापता होने के बाद दूसरी शादी कर ली थी और उससे बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया, राजू ने हमसे कहा कि जीवन के इस पड़ाव पर, जब सब कुछ ठीक चल रहा है, उनके लिए अपनी पहली पत्नी को स्वीकार करना और साथ रखना संभव नहीं है।”
    हालांकि, उनके बेटे समीर ने कहा कि अगर उसके पिता उसकी मां को स्वीकार करने से इनकार करते हैं, तो वह खुद उनकी पूरी देखभाल करेगा।

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    husband remarries after waiting Jharkhand: 20 years later Jharkhand: 20 साल बाद मिला मां का सुराग son sees hope traces of mother found पति ने इंतजार के बाद कर.ली दूसरी शादी बेटे की आंखों में उम्मीद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    August 21, 2026

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    August 21, 2026

    HighCourt Dicision: JSSC CGL परीक्षा से हुई भर्तियां, CDPO की नियुक्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक

    August 21, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने की सूचना के बाद हड़कंप, जगुआर के बम डिस्पोजल की टीम तलाश में जुटी

    August 21, 2026

    Rahul Gandhi: डीसीपी कार्यालय पर राहुल का धरना, पैलेट गन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

    August 21, 2026

    HighCourt Dicision: JSSC CGL परीक्षा से हुई भर्तियां, CDPO की नियुक्तियां रद्द करने संबंधी अधिसूचनाओं पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक

    August 21, 2026

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group