Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: गलत पहचान के कारण दूसरे व्यक्ति के शव को दफनाया, लापता व्यक्ति जीवित लौटा
    Breaking News

    Jharkhand: गलत पहचान के कारण दूसरे व्यक्ति के शव को दफनाया, लापता व्यक्ति जीवित लौटा

    News DeskBy News DeskMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के खूंटी जिले में विश्राम मुंडा के लापता होने के कुछ दिन बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन वे उस समय हैरान रह गए जब वह करीब 70 किलोमीटर दूर रामगढ़ से अपने घर लौट आए। बुधवार को अधिकारियों ने कहा कि परिवार ने पुलिस द्वारा बरामद एक शव की पहचान गलती से मुंडा के रूप में की थी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

    खूंटी के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने बुधवार को बताया कि पत्राटोली गांव के निवासी 45 वर्षीय मुंडा 10 मई को एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया, उनके परिवार ने बहुत खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। एक दिन बाद, पुलिस ने नाले से एक अज्ञात शव बरामद किया। सूचना मिलते ही, परिजनों ने खूंटी सदर अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान मुंडा के रूप में की। पुलिस ने बताया कि शव की लंबाई, शारीरिक बनावट और चेहरा मुंडा से काफी मिलता-जुलता था और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी शव को लापता व्यक्ति का ही मान लिया।

    Naxal Surrender: ऑपरेशन नवजीवन’ के तहत 27 नक्सलियों ने DGP की मौजूदगी में किया सरेंडर

    कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया और शव को आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार दफना दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “दफनाने के कुछ दिन बाद, मुंडा अचानक खूंटी में अपनी बेटी के किराए के घर पर पहुंच गए, जिससे उनके रिश्तेदार आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने अपने परिवार वालों को बताया कि वह बिना किसी को बताए रामगढ़ चले गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की सही पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करने हेतु पुलिस ने शव को कब्र से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 300 अंकों से अधिक उछाल, टाटा स्टील के शेयर में तेजी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: गलत पहचान के कारण दूसरे व्यक्ति के शव को दफनाया लापता व्यक्ति जीवित लौटा Ranchi. झारखंड के खूंटी जिले में विश्राम मुंडा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Naxal Surrender: ऑपरेशन नवजीवन’ के तहत 27 नक्सलियों ने DGP की मौजूदगी में किया सरेंडर

    May 21, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 300 अंकों से अधिक उछाल, टाटा स्टील के शेयर में तेजी

    May 21, 2026

    Jharkhand Transfer/Posting: 201 डीएसपी अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने जमशेदपुर के नए सिटी डीएसपी

    May 21, 2026
    Recent Post

    Naxal Surrender: ऑपरेशन नवजीवन’ के तहत 27 नक्सलियों ने DGP की मौजूदगी में किया सरेंडर

    May 21, 2026

    Jharkhand: गलत पहचान के कारण दूसरे व्यक्ति के शव को दफनाया, लापता व्यक्ति जीवित लौटा

    May 21, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 300 अंकों से अधिक उछाल, टाटा स्टील के शेयर में तेजी

    May 21, 2026

    Jharkhand Transfer/Posting: 201 डीएसपी अधिकारियों का तबादला, संजीव कुमार बने जमशेदपुर के नए सिटी डीएसपी

    May 21, 2026

    Police Service: 2027 से पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की वार्षिक रैंकिंग होगी

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group