


Ranchi. विचाराधीन कैदी गिरीश प्रसाद सिंह (61 वर्ष) जेल में खिड़की के रॉड में गमछे से फंदा बनाकर लटक गया. इसकी सूचना मिलने पर प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद जेल के चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह पटना के सलीमपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था. इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आशंका व्यक्त किया जा रही है कि उस घटना से वह आत्मग्लानि में था. इसी कारण तनाव में उसने जान दे दी. इस संबंध में जेल प्रशासन द्वारा खेल गांव थाना में यूडी केस दर्ज कराया गया है.



