Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly 25th Foundation Day: झारखंड विधानसभा ने पूरे किए 25 साल, रजत जयंती समारोह में BJP विधायक राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’
    Breaking News

    Jharkhand Assembly 25th Foundation Day: झारखंड विधानसभा ने पूरे किए 25 साल, रजत जयंती समारोह में BJP विधायक राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’

    News DeskBy News DeskNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा के 25वें स्थापना दिवस को ‘रजत जयंती समारोह’ के रूप में मनाया जा रहा है. इस विशेष अवसर पर रांची स्थित विधानसभा परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस समारोह में सीमा और नक्सल अभियान में शहीद हुए जवानों, राज्य के पदक विजेताओं और विधानसभा के 6 कर्मियों के साथ-साथ उत्कृष्ट विधायक को भी विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है.

    इस वर्ष के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार के लिए भाजपा के विधायक राज सिन्हा को चुना गया है. राज सिन्हा धनबाद विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह लगातार तीसरी बार धनबाद से विधायक निर्वाचित हुए हैं. उन्हें यह सम्मान उनके बेहतर विधायी कार्यों और विधानसभा में सक्रिय व प्रभावी भागीदारी के लिए प्रदान किया गया है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इस उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार की परंपरा साल 2001 में शुरू की गई थी, जिसमें सबसे पहला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’ जीतने वाले सदस्य विश्वेश्वर खाँ थे. विश्वेश्वर खाँ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से नाला विधानसभा के विधायक थे। राज सिन्हा से ठीक पहले वर्ष 2024 के लिए यह सम्मान रामचंद्र सिंह को दिया गया था.

    इस पुरस्कार का देने का मुख्य उद्देश्य भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति को बेहतर बनाना है. इसके अलावा, इसका उद्देश्य विधायकों को उनके कार्य के प्रति प्रेरित करना है. यह सम्मान उन विधायकों को दिया जाता है जो सदन की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    रजत जयंती के इस समारोह में पहले सत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. वहीं दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें हास्य कवि दिनेश बांवरा, गायक कुमार राठौर के अलावा कई बड़े कलाकार शामिल रहेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP MLA Raj Sinha receives 'Outstanding Legislator Award' at Silver Jubilee celebrations Jharkhand Assembly 25th Foundation Day: Jharkhand Assembly completes 25 years Jharkhand Assembly 25th Foundation Day: झारखंड विधानसभा ने पूरे किए 25 साल रजत जयंती समारोह में BJP विधायक राज सिन्हा को मिला ‘उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group