Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: बाबूलाल ने छात्रवृत्ति व धान खरीद का मुद्दा उठाया, BJP विधायकों का चर्चा की मांग को लेकर वेल में हंगामा
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: बाबूलाल ने छात्रवृत्ति व धान खरीद का मुद्दा उठाया, BJP विधायकों का चर्चा की मांग को लेकर वेल में हंगामा

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य बेल में आकर छात्रवृत्ति की भुगतान की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. प्रश्नकाल बाधित होने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि अगर आप लोग को हंगामा करना ही है तो सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठक का कोई मतलब नहीं रह जाता है. इस तरह के आचरण से सदन नहीं चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि विपक्ष सदन की कार्यवाही बाधित करने के बजाय उसे अपनी बातों को रखना चाहिए.

    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृति नहीं मिलने और किसानों की धान खरीद का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कई महीनों से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है. वे फीस जमा करने के लिए होटल में प्लेट धोने का काम कर रहे हैं. इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. बाबूलाल ने कहा कि किसान धान काटकर घर ले आए हैं और मजबूरन उन्हें बिचौलियों को 15-16 रुपए किलो धान बेचना पड़ रहा है. सबसे पहले इस पर चर्चा की जानी चाहिए.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शून्यकाल में जिन मुद्दों पर चर्चा होती है, सरकार के पदाधिकारी उसके जवाब भी नहीं देते हैं. इस बीच भाजपा के सभी विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे. बीजेपी विधायक छात्रवृत्ति और धान खरीद पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. हंगामा होता देख विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि शून्यकाल को बाधित करना उचित नहीं है. इसके बावजूद भाजपा विधायक वेल में हंगामा करते रहे.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP MLAs create ruckus in the well demanding discussion BJP विधायकों का चर्चा की मांग को लेकर वेल में हंगामा Jharkhand Assembly: Babulal raises scholarship and paddy procurement issues Jharkhand Assembly: बाबूलाल ने छात्रवृति व धान खरीद का मुद्दा उठाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group