Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भाजपा ने किया विरोध, सत्ता पक्ष ने लगाये ये आरोप
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताव पारित, भाजपा ने किया विरोध, सत्ता पक्ष ने लगाये ये आरोप

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में मंगलवार को एक प्रस्ताव पेश किया गया. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह प्रस्ताव पेश किया और आरोप लगाया कि एसआईआर का उद्देश्य केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि सदन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और सदन के नेता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ परामर्श के बाद मैं ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर रहा हूं.  किशोर ने आरोप लगाया कि एसआईआर संसदीय लोकतंत्र को कमजोर करने और गरीबों व दलितों को वंचित करने का एक प्रयास है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा इस तरह के प्रस्ताव का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रस्ताव बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को मतदाता बनाने की साजिश है. भाजपा इसका विरोध करेगी.

    कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो से प्रस्ताव को मतदान के लिए रखने का आग्रह किया. अध्यक्ष ने उनका जवाब देते हुए कहा कि प्रस्ताव स्वतः ही पारित हो गया है क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास सदन में बहुमत है.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    विधानसभा में सुबह से ही हंगामा देखने को मिला. दोनों पक्षों के विधायक प्रदर्शन करने के लिए सदन के बीचोंबीच आ गए. अध्यक्ष महतो को हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. उन्होंने पहले 12 बजे तक और फिर दो बजे तक कार्यवाही स्थगित की थी.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP opposed Jharkhand Assembly: Jharkhand Assembly passed a resolution against the special intensive revision of the voter list Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताव पारित the ruling party made these allegations भाजपा ने किया विरोध सत्ता पक्ष ने लगाये ये आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group