Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित, विश्वविद्यालय विधेयक को लेकर भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, ये लगाये आरोप
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित, विश्वविद्यालय विधेयक को लेकर भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, ये लगाये आरोप

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित रही और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्य विश्वविद्यालय विधेयक एवं अन्य मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यों के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. पूर्वाह्न करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने और विधानसभा परिसर में भीमराव आंबेडकर, सिदो-कान्हू एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की.

    प्रश्नकाल शुरू होते ही हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025 पारित करके शिक्षा का राजनीतिकरण कर रही है. जायसवाल ने कहा, यह विधेयक राज्यपाल के अधिकारों को छीनने और छात्रों के चुनाव को रोकने का एक प्रयास है. छात्र सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं. यह छात्रों और शिक्षा का मुद्दा है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    झारखंड सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में राज्य विश्वविद्यालय विधेयक पारित कर दिया. जायसवाल ने सूर्या हंसदा की ‘मुठभेड़’ में हुई मौत का मुद्दा भी उठाया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की. राज्य विश्वविद्यालय विधेयक पर जायसवाल के सवाल का जवाब देते हुए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्ष विश्वविद्यालयों में छात्र चुनाव को लेकर भ्रम फैला रहा है. उन्होंने कहा, विधेयक में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं किया गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इसके बाद भाजपा विधायक आसन के समीप आ गए, जिसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य भी आसन के निकट आ गए. विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से अपनी अपनी सीट पर वापस जाने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया.
    महतो ने कहा, अगर सदस्य इसी तरह प्रश्नकाल में बाधा डालते रहे, तो वे अगली बार प्रश्न नहीं पूछें. इससे प्रश्नकाल का महत्व कम हो जाएगा और इसकी जिम्मेदारी सदस्यों पर आ जाएगी. मुझे लगता है कि भविष्य में लोग सदन के महत्व और प्रश्नकाल में व्यवधान को लेकर अपनी राय बनाएंगे। इसलिए, मैं सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे प्रश्नकाल चलने दें.
    दोनों पक्षों के सदस्य सदन में हंगामा करते रहे जिसके कारण अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट चलने के बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP MLAs created ruckus over University Bill Jharkhand Assembly: Question hour proceedings disrupted in Jharkhand Assembly Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित made these allegations? ये लगाये आरोप विश्वविद्यालय विधेयक को लेकर भाजपा विधायकों ने किया हंगामा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group