Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल से शुरू हुई कार्यवाही, विधायक सबिता महतो ने चांडिल डैम का मुद्दा उठाया, तो सरयू राय ने बाजार समितियां के खस्ता हाल का मामला उठाया
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल से शुरू हुई कार्यवाही, विधायक सबिता महतो ने चांडिल डैम का मुद्दा उठाया, तो सरयू राय ने बाजार समितियां के खस्ता हाल का मामला उठाया

    News DeskBy News DeskFebruary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही 11.05 बजे शुरू हुई। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। प्रश्न काल सुचारू रूप से चला। इस दौरान ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो ने चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों का अब तक पुनर्वास नहीं किया गया है। दो साल से कोई बैठक नहीं हुई है। इस पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल अंसारी ने जवाब दिया कि विस्थापितों को पैसा दिया जा रहा है। 13 जगहों पर विस्थापितों को पैसा दिया गया है। बाकी को दिया जा रहा है। इस पर विधायक सबिता महतो ने बताया कि सिर्फ 116 गावों के विस्थापितों को ही पैसा दिया गया है। बाकी को भी दिया जाये। इस पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि सभी को नियमानुसार पेमेंट किया जायेगा। वहीं डुमरी विधायक जयराम महतो ने किसानों के खेतों की सिंचाई को लेकर डैम बनाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमें जवाब मिला कि सिंचाई के लिए डैम बनाया गया है। ऐसे एक गांव का भी नाम बतायें, जहां खेतों की सिंचाई डैम के पानी से हो रहा है। इस पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि 4 लाख एकड़ से अधिक जमीन की सिंचाई डैम के पानी से हो रहा है।

    वहीं, विधायक जयराम महतो ने दूसरा सवाल उठाते हुए कहा कि डैम का निर्माण किसानों के जमीन पर होता है। लेकिन पानी कंपनियों को दिया जाता है। फिर किसानों के पुनर्वास में इतनी अड़चनें क्यों आती हैं? जब कंपनी को पानी मिल जाता है, तो किसानों के साथ भेद-भाव क्यों? इस पर जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने जवाब दिया कि अब हम लोग छोटे तालाबों का निर्माण करा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2029-30 तक 4 लाख हेक्टेयर जमीन की सिंचाई की जायेगी। नए सिस्टम पर काम चल रहा है, ताकि अंडरग्राउंड पाइप लाइन से किसानों को पानी पहुंचाया जायेगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    वहीं, विधायक सरयू राय ने बाजार समितियां के खस्ता हाल का मामला उठाया। राय भाजपा विधायक राज सिंह के स्थान पर सवाल पूछ रहे थे । इस पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा की बाजार समितियां का संचालन करने के लिए आवश्यक मानव बल उपलब्ध है। बाकी नियमावली शीघ्र बनाया जाएगा और इसका संचालन बेहतर तरीके से पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। सुदूर क्षेत्रों में बायोमेट्रीक सिस्टम से राशन नहीं मिल रहा है, क्योंकि इंटरनेट नहीं है। मंत्री इरफान अंसारी ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि सत्यापन का काम चल रहा है। सुदूर क्षेत्रों में बायोमैट्रीक के सवाल पर कहा कि सरकार ने 2जी को 4जी मशीन उपलब्ध करा दिया है। सही समय पर अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Assembly: The proceedings of the budget session began with the Question Hour on the second day of the Assembly. MLA Sabita Mahato raised the issue of Chandil Dam Jharkhand Assembly: विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल से शुरू हुई कार्यवाही while Saryu Rai raised the issue of the poor condition of market committees. तो सरयू राय ने बाजार समितियां के खस्ता हाल का मामला उठाया विधायक सबिता महतो ने चांडिल डैम का मुद्दा उठाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group