Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के अंदर हेमंत सोरेन कैबिनेट के दो मंत्री सुदिव्य सोनू और इरफान अंसारी आपस में भिड़ गये, यह है वजह
    Breaking News

    Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के अंदर हेमंत सोरेन कैबिनेट के दो मंत्री सुदिव्य सोनू और इरफान अंसारी आपस में भिड़ गये, यह है वजह

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड विधानसभा सत्र के 15 वें दिन शुक्रवार को हेमंत सोरेन सरकार के दो मंत्री आपस में ही भिड़ गये. इससे सदन के अंदर का माहौल गर्म हो गया. दरअसल स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू के एक टिप्पणी का जवाब देते हुए कह दिया कि वे बहुत जानकार हो गये हैं. यही कारण है कि वह हर बात पर फुदकने लगते हैं. उनके इस बयान पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने मंत्री सुदिव्य सोनू के समर्थन में कहा कि वे संसदीय कार्य की जिम्मेवारी निभा रहे हैं. झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने गोड़्डा में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने का मुद्दा उठाया.

    इस सवाल के जवाब में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, गोड्डा में अभी नर्सिंग कॉलेज नहीं है, लेकिन हम जल्द ही यह कॉलेज खोलने का प्रयास करेंगे. यदि भवन तैयार है तो छह माह के भीतर प्रयास किया जाएगा.” इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने डॉ. इरफान अंसारी को कटाक्ष के लिए टोका और कहा, सदन में कटाक्ष की भाषा नहीं होनी चाहिए. तब इरफान अंसारी ने जवाब दिया, सोनू जी बहुत जानकार हैं और हर चीज में कूदने लगते है.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    इस पर सुदिव्य सोनू ने कड़ा जवाब देते हुए कहा, यह सदन है, यह किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं. इस बहस पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन की मर्यादा का पालन करते हुए उचित वक्तव्य दिया है. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि इस सवाल को टालना नहीं चाहिए, बल्कि इसका सीधा जवाब मिलना चाहिए. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Assembly: Two ministers of Hemant Soren cabinet Sudivya Sonu and Irfan Ansari clashed with each other inside Jharkhand assembly this is the reason
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group