Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का प्रयास,घर के पास से जबरन उठा ले गये थे, चार लोग गिरफ्तार
Breaking News

Jharkhand: नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म का प्रयास,घर के पास से जबरन उठा ले गये थे, चार लोग गिरफ्तार

News DeskBy News DeskMay 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Medninagar.. पुलिस ने पलामू जिले में 14 वर्षीय आदिवासी लड़की से बलात्कार के कथित प्रयास के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 से 27 साल की उम्र के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. लेस्लीगंज के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा कि पीड़िता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को पांकी पुलिस थानांतर्गत हुई. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब लड़की अपनी चाची के घर के बाहर एक सहेली के साथ खेल रही थी.

पीड़िता की चाची ने पुलिस को बताया कि आरोपी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और पीड़िता को जबरन थोड़ी दूर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया. उसकी सहेली ने शोर मचाया, जिससे आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो भाग गए.

Jamshedpur News :बिष्टुपुर तुलसी भवन में मंगलवार को कंज्यूमेक्स व्यापार मेला का समापन

पुलिस ने बताया कि फरार हुए दोनों आरोपियों को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया. झा ने बताया कि पीड़िता की चाची के बयान के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि मामला पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है.

Jamshedpur News :डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :बिष्टुपुर तुलसी भवन में मंगलवार को कंज्यूमेक्स व्यापार मेला का समापन

September 28, 2026

Jamshedpur News :डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

September 28, 2026

Jamshedpur news:जमशेदपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताई चिंता

September 28, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बिंदल माॅल के उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सामने आया छत्तीसगढ़ कनेक्शन ! साजिश में शामिल 4 मास्टरमाइंड रायपुर से गिरफ्तार

September 28, 2026

Railway Train Cancelled: खड़गपुर-भद्रक रेलखंड पर कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित, टाटानगर स्टेशन पर बना हेल्प डेस्क, जानें क्या है वजह?

September 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group