Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: सूर्य हांसदा की पुलिस ‘मुठभेड़’ में मौत मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने न्यायिक जांच की मांग की
Headlines

Jharkhand: सूर्य हांसदा की पुलिस ‘मुठभेड़’ में मौत मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने न्यायिक जांच की मांग की

News DeskBy News DeskAugust 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्य हांसदा की ‘मुठभेड़’ में मौत के मामले की किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की बुधवार को मांग की. सूर्य हांसदा कई आपराधिक मामलों में वांछित था और कई राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका था.

मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोगों को झूठे मामलों में फंसाना, उन्हें परेशान करने के लिए फर्जी मामले दर्ज करना और लगातार दबाव बनाना, असहमति जताने वालों के प्रति सरकार का आम रवैया बन गया है. मरांडी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि एक जनसरोकारी सूर्या हांसदा मुठभेड़ में नहीं मारा गया बल्कि उसकी हत्या की गयी है. वह भी किसी अपराधी द्वारा नहीं बल्कि वर्दी के भेष में छिपे कुछ कायरों और बुजदिलों द्वारा, जिन्हें डर है कि आदिवासियों की आवाज उनके कान का पर्दा न हिला दे, जिन्हें डर है कि आदिवासी राज्य में आदिवासी अपने हक अधिकार और संसाधन के लिए लड़ना न शुरू कर दे.

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

गोड्डा पुलिस ने हांसदा को रविवार को देवघर से गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, “पूछताछ के दौरान हांसदा ने हथियारों और अपने साथियों के बारे में जानकारी दी थी. उसके कबूलनामे के आधार पर उसे सोमवार को बोआरीजोर थानाक्षेत्र के एक स्थान पर ले जाया गया. उस समय, उसके साथियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की. हांसदा ने भी हिरासत से भागने की कोशिश की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी के दौरान वह मारा गया.

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

मरांडी ने कहा कि सूर्या हांसदा की पत्नी और मां लगातार पुलिस पर आरोप लगा रही हैं कि जानबूझकर उसकी हत्या की गयी.भाजपा नेता ने कहा कि हांसदा की पत्नी और मां की बस एक ही मांग है कि इस कृत्य की सीबीआई से जांच कराई जाए. उन्होंने कहा,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अगर सीबीआई से आपको और आपके अफसरों को ज्यादा ही डर लगता है तो इसकी उच्च न्यायालय के मौजूदा जज की अध्यक्षता में जांच कराइये, सच सबके सामने लाइए क्योंकि पुलिस का यह कृत्य किसी को भी पच नहीं रहा है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group