Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Cabinet Dicision: सहायक पुलिस का कार्यकाल बढ़ा, सारंडा पर भी बड़ा फैसला, झारखंड कैबिनेट से 27 प्रस्तावों को स्वीकृति, जानें और क्या लिए फैसले?
    Breaking News

    Jharkhand Cabinet Dicision: सहायक पुलिस का कार्यकाल बढ़ा, सारंडा पर भी बड़ा फैसला, झारखंड कैबिनेट से 27 प्रस्तावों को स्वीकृति, जानें और क्या लिए फैसले?

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में सारंडा वन्य जीव अभयारण्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर मंत्रियों के एक समूह (ग्रुप आफ मिनिस्टर्स) का गठन किया गया है. यह समूह इस क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपेगा. संबंधित विभागों की राय लेने के बाद अंतिम प्रस्ताव फिर से कैबिनेट में लाया जाएगा. योजना के तहत 575.19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को संरक्षित किया जाएगा. इसमें अंकुआ, समता, करमपदा, गूदलीबाग, त्रिकोशी और थलकुवाद गांव शामिल होंगे.

    कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने जानकारी दी कि सारंडा वन लुप्तप्राय उड़ने वाली छिपकली सहित 40 से अधिक स्तनधारी प्रजातियों, 162 पक्षी प्रजातियों, 9 उभयचरों और 33 सरीसृपों का घर है. यहां के जंगली हाथी देशभर में प्रसिद्ध हैं. राज्य के सहायक पुलिसकर्मियों को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। यह विस्तार पूर्ववर्ती शर्तों के अनुसार ही प्रभावी रहेगा.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मंडल डैम विस्थापितों को पुनर्वास पैकेज
    कैबिनेट ने लातेहार जिले के मंडल डैम और पलामू व्याघ्र परियोजना से प्रभावित 7 गांवों के 780 परिवारों को पुनर्वासित करने का निर्णय लिया। प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन दी जाएगी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले
    राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, रांची के भवन निर्माण के लिए ₹97.65 करोड़ स्वीकृत.
    नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तर कोयल परियोजना के लिए ₹774.55 करोड़ की मंजूरी.
    एनआईएच रूड़की के साथ एमओयू कर जलवायु परिवर्तन लक्ष्यों हेतु कार्ययोजना तैयार होगी.
    शराब पर वैट में कमी: विदेशी शराब पर 75% से 5%, कंट्री लिकर पर 35% से 1%
    चार नए वन स्टॉप सेंटर की स्थापना को मंजूरी.
    उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्षों और सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाया गया.
    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कर्मियों के मानदेय में 4% वार्षिक वृद्धि.
    एनडीपीएस थाना पांच जिलों में सृजित होंगे.
    नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर बोकारो, चाईबासा और दुमका में नए विद्यालय बनाए जाएंगे.
    एमजीएम अस्पताल दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजा स्वीकृत.
    साहेबगंज शहरी जलापूर्ति योजना के लिए ₹68.90 करोड़ की पुनरीक्षित राशि मंजूर.
    महिला प्रसार पदाधिकारी के समायोजन और लाभों की स्वीकृति.
    132 केवी संचरण लाइनें और ग्रिड स्टेशन निर्माण हेतु कुल ₹600 करोड़ से अधिक स्वीकृत.
    पंचम राज्य वित्त आयोग की पहली रिपोर्ट को मंजूरी.
    हिंडाल्को को भूमि आवंटन क्षतिपूरक वनीकरण हेतु 271.92 एकड़ भूमि स्वीकृत.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    27 proposals approved by Jharkhand Cabinet big decision on Saranda also Jharkhand Cabinet Decision: Tenure of assistant police extended Jharkhand Cabinet Dicision: सहायक पुलिस का कार्यकाल बढ़ा know what other decisions were taken जानें और क्या लिए फैसले? झारखंड कैबिनेट से 27 प्रस्तावों को स्वीकृति सारंडा पर भी बड़ा फैसला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group