


Ranchi.झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर कैबिनेट की स्वीकृति दी गई। हालांकि नगर निकाय चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के चलते बैठक में लिए गए फैसलों की औपचारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं हो सकी। कैबिनेट बैठक के बाद आमतौर पर होने वाली मीडिया ब्रीफिंग इस बार नहीं की गई। बताया गया कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता प्रभावी होने के कारण सरकार ने फैसलों को सार्वजनिक रूप से विस्तार से रखने से परहेज किया। इसके बावजूद यह स्पष्ट हुआ कि बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
इस कैबिनेट बैठक से झारखंड लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। विशेष रूप से 14वीं जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र-सीमा में छूट से जुड़ा प्रस्ताव चर्चा में था। हालांकि इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया।



