Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Census2027 : झारखंड में मकानों, परिवार संबंधी आंकड़ों के संग्रह के लिए सर्वे शुरू, 14 जून तक चलेगा
Breaking News

Jharkhand Census2027 : झारखंड में मकानों, परिवार संबंधी आंकड़ों के संग्रह के लिए सर्वे शुरू, 14 जून तक चलेगा

News DeskBy News DeskMay 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकानों की सूची बनाने और घरों से संबंधित आंकड़े संग्रह करने के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण शनिवार से शुरू हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 14 जून तक चलेगा, जिसके दौरान प्रशिक्षित गणनाकर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। झारखंड के जनगणना संचालन निदेशालय (डीसीओ) के अनुसार, राज्य के 24 जिलों, 51 शहरी निकायों और 264 प्रखंडों के कुल 32,459 गांवों में यह कार्य किया जा रहा है। इसके लिए करीब 76 हजार सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनमें 1,276 फील्ड ट्रेनर, 61,042 गणनाकर्मी और 10,386 पर्यवेक्षक शामिल हैं।

डीसीओ निदेशक प्रभात कुमार ने बताया, शुरुआती दो-तीन दिनों में गणनाकर्मी अपने क्षेत्रों और मकानों का नक्शा तैयार करेंगे, जिसके बाद घर-घर जाकर गणना शुरू होगी।’पहले चरण में मकानों की स्थिति, परिवार की जानकारी, उपलब्ध सुविधाओं और संपत्तियों से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। इससे पहले एक मई से 15 मई तक स्व-गणना अभियान चलाया गया, जिसमें लोग डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दे सकते थे।

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

15 मई तक राज्य में 1,88,743 परिवारों ने स्व-गणना पूरी की। इसमें रांची पहले स्थान पर रहा, जहां 50,569 परिवारों ने जानकारी दी। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग का स्थान रहा। कुमार ने बताया कि दूसरे चरण की जनगणना अगले वर्ष नौ से 28 फरवरी के बीच होगी।

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026
Recent Post

Seraikela Rojgar Mela :22 नवंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर चयन का अवसर

November 20, 2026

Jamshedpur News :26 नवंबर को साकची रेड क्रॉस भवन में होगी सिविल डिफेंस एयर रेड व ब्लैक आउट मॉक ड्रिल, डीसी ने ली बैठक

November 20, 2026

Jamshedpur News :सांसद विद्युत वरण महतो ने पोटका के पांडरसिली में 70 करोड़ के पावर ग्रिड सबस्टेशन का किया शिलान्यास

November 20, 2026

Jamshedpur News :जीएसटी पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर सिंहभूम चैंबर ने आयुक्त से की मुलाकात, मामला GSTN को भेजने का आश्वासन

November 20, 2026

Jamshedpur News :बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, रवि सिंह चंदेल और मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल

November 20, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group