


Ranchi.झारखंड चैंबर चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. शनिवार को चैंबर की 61वीं वार्षिक आमसभा होगी। दूसरे दिन 21 सितंबर को स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल, डंगराटोली में मतदान किया जाएगा. चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा, बिकास सिंह और चुनाव समिति सदस्य ललित केडिया ने पत्रकारो को बताया कि शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा. इसके बाद वोटो की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. पवन शर्मा ने बताया कि चैंबर भवन में आमसभा दिन के दस बजे से शुरू होगी.
इसमें सभी सदस्य भाग ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि सत्र 2025-26 चुनाव के लिए 56 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिसमे से 06 नामांकन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए हैं. प्रत्येक प्रमंडल से एक-एक नामांकन मिलने के कारण सभी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आमसभा में निर्विरोध चयनित किये जायेंगे. कुल 21 सीटों के लिए 44 प्रत्याशी चुनाव में हैं. आमसभा से 30 दिन पूर्व बने आजीवन सदस्यों, कॉपोर्रेट लाइफ, पेट्रोन सदस्य और 90 दिन पहले बने जेनरल, एफिलिएटेड, कॉरपोरेट जनरल सदस्य ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।


