Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
    Breaking News

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को और गति देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को राज्य सरकार की रोजगार सृजन और रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा चयनित इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा पहली से पांचवीं) और मध्य विद्यालयों (कक्षा छठी से आठवीं) में की जाएगी। आयोग की अनुशंसा के बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वे राज्य के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में योगदान देंगे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इससे पहले भी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंप चुके हैं। पिछले महीने उन्होंने 319 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे, जिनमें प्राथमिक विद्यालयों के 198 और मध्य विद्यालयों के 121 सहायक आचार्य शामिल थे। राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है, ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    इधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छह विषयों में माध्यमिक आचार्य और विशेष शिक्षा आचार्य पदों के लिए 466 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग के अनुसार अन्य विषयों के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच भी जल्द शुरू की जाएगी।

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की

    शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच रांची के नामकुम स्थित जेएसएससी कार्यालय में 18 और 19 जून को दो पालियों में होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    018 selected teachers on June 29. 018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र Jharkhand: Chief Minister Hemant Soren to hand over appointment letters to 1 Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की

    June 13, 2026

    Jamshedpur: टिनप्लेट कंपनी में 7 साल के लिए हुआ वेतन समझौता, कर्मचारियों को प्रतिमाह 19000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    June 13, 2026

    NEET UG Exam: NTA ने नीट-यूजी 2026 के लिए ‘रफ’ काम की जगह बढ़ाने, परीक्षा अवधि में विस्तार की घोषणा की

    June 13, 2026

    Jamshedpur: टिनप्लेट कंपनी में 7 साल के लिए हुआ वेतन समझौता, कर्मचारियों को प्रतिमाह 19000 रुपये तक की हुई बढ़ोतरी

    June 13, 2026

    PATNA NEWS: पूर्व मध्य रेल द्वारा पटना में प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स पर अहम बैठक, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेंगी शानदार सुविधाएं

    June 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group