Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार
Breaking News

Jharkhand CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

News DeskBy News DeskSeptember 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (जेएसएससी-सीजीएल) 2023 में कथित अनियमितताओं के मामले में तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इन गिरफ्तारियों के साथ ही सीआईडी इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कोडरमा जिले के निवासी अजय कुमार तथा गिरिडीह जिले के निवासी संजय कुमार और रामकृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई है। सीआईडी ने एक बयान में कहा, ‘इन अभ्यर्थियों ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ हासिल किया।’

Jharkhand: 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की गयी मार-पीट, इलाज के दौरान मौत 

नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द किए जाने तथा कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर 25 जुलाई से प्रदर्शन शुरू किया था।

Saraikela: हरेलाल महतो ने छोड़ी आजसू पार्टी, 2019 व 2024 में ईचागढ़ विधानसभा से दो बार वर्ष 2019 व 2024 में लड़ा था चुनाव

इन प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने 18 अगस्त को जेएसएससी-सीजीएल-2023 समेत कई भर्ती परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया था।
हालांकि, परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने बाद में सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की गयी मार-पीट, इलाज के दौरान मौत 

September 27, 2026

Saraikela: हरेलाल महतो ने छोड़ी आजसू पार्टी, 2019 व 2024 में ईचागढ़ विधानसभा से दो बार वर्ष 2019 व 2024 में लड़ा था चुनाव

September 27, 2026

…अब SIR नोटिस मिलने पर अब घर आकर दस्तावेज देखेंगे अधिकारी, ‘हेल्प डेस्क’ बनेगा, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि भी बढ़ायी

September 27, 2026
Recent Post

Jharkhand: 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की गयी मार-पीट, इलाज के दौरान मौत 

September 27, 2026

Saraikela: हरेलाल महतो ने छोड़ी आजसू पार्टी, 2019 व 2024 में ईचागढ़ विधानसभा से दो बार वर्ष 2019 व 2024 में लड़ा था चुनाव

September 27, 2026

Jharkhand CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

September 27, 2026

…अब SIR नोटिस मिलने पर अब घर आकर दस्तावेज देखेंगे अधिकारी, ‘हेल्प डेस्क’ बनेगा, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि भी बढ़ायी

September 27, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स बाजार में बढ़ाएगा अपनी हिस्सेदारी, कंपनी के MD शैलेश चंद्रा ने की घोषणा

September 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group