Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand:CM हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन, हर वर्ष 30 युवाओं को मिलेगा पायलट का प्रशिक्षण, खर्च राज्य सरकार वहन करेगी
    Breaking News

    Jharkhand:CM हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन, हर वर्ष 30 युवाओं को मिलेगा पायलट का प्रशिक्षण, खर्च राज्य सरकार वहन करेगी

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dumka. सिदो–कान्हू एयरपोर्ट, दुमका स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब विकास की रफ्तार को नयी दिशा दे रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में हर वर्ष 30 युवाओं को कॉमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें 15 सीटें आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों के लिए होंगी. इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. शेष 15 सीटों पर रियायती शुल्क पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस संस्थान की परिकल्पना पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने 2008 में की थी. उस समय इस संस्थान को आगे बढ़ाने की बजाय, इसको बंद डब्बे में डाल दिया.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    ऐसे संस्थानों को पूर्व में निरंकुश करने का काम किया गया. अब सरकार इसे फिर से शुरू कर रही है, ताकि क्षेत्र के मूलवासी और आदिवासी युवा भी पायलट बनकर उड़ान भर सकें. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के 25 वर्ष पूरे होने के बाद सरकार ने विकास की नयी लंबी लकीर खींचने का निर्णय लिया है, जिसकी शुरुआत संताल परगना को केंद्र में रखकर की गयी है. यहां से निकली विकास की यह लकीर रांची और दिल्ली तक जायेगी. अपने संघर्षों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. मुझे भी जेल भेजा गया, लेकिन अब झारखंड विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि जनता का काम जिम्मेदारीपूर्वक समय पर पूरा करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. यदि कोई लापरवाही हुई, तो कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने दो टूक कहा कि सभी पदाधिकारियों को समय सीमा में कार्य करना होगा. यदि समय सीमा में पदाधिकारी कार्य नहीं करेंगे, तो वे दंड के भागी बनेंगे. उन्हें दंडित किया जायेगा. पदाधिकारियों को कार्यशैली बदलनी पड़ेगी. उनको पूरी ईमानदारी से जिम्मेदारी लेनी होगी . हम लोगों ने 25 वर्ष का समय पूरा किया है. अब हमारी गति और तेज होनी चाहिए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया.

     इस अवसर पर सांसद नलिन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, प्रदीप यादव, लुईस मरांडी, आलोक सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव प्रशांत कुमार, फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के निदेशक कैप्टन एस.पी. सिन्हा और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: CM Hemant Soren inaugurated the Jharkhand Flying Institute Jharkhand:CM हेमंत सोरेन ने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का किया उद्घाटन where 30 youth will receive pilot training every year with the state government bearing the expenses. खर्च राज्य सरकार वहन करेगी हर वर्ष 30 युवाओं को मिलेगा पायलट का प्रशिक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group