Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे
    Breaking News

    Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस साल जून में एक राज्यसभा सीट की मांग करेगी क्योंकि दो सीटों में से एक पर उसका अधिकार बनता है। राजू ने यह भी कहा कि पिछले तीन राज्यसभा चुनावों में राज्य का सत्तारूढ़ गठबंधन सिर्फ एक सीट जीतने की स्थिति में था, इसलिए तीनों बार सीट झामुमो के पास गई, लेकिन इस बार यह गठबंधन दोनों सीट जीतने की स्थिति में है।

    राजू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस बार हमारे पास दो सीटों के लिए संख्या बल है, इसलिए हमें एक सीट के लिए अनुरोध करने का अधिकार है। हम जल्द ही (मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन जी से बात करेंगे और एक सीट के लिए अनुरोध करेंगे।’’

    इस साल जून में झारखंड से दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के पिछले साल हुए निधन के बाद से रिक्त है तथा दूसरी सीट पर भाजपा के दीपक प्रकाश का कार्यकाल पूरा हो रहा है। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 विधायक हैं। झामुमो के 34 विधायक हैं तो कांग्रेस 16 विधायकों के साथ गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा घटक है।

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    राजू ने कांग्रेस और झामुमो के बीच रिश्तों में तल्खी से जुड़े सवाल पर कहा कि पार्टियों के बीच कोई समस्या नहीं है, लेकिन शासन से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस उठाती है। उनका कहना है, ‘‘हेमंत सोरेन जी से हम नियमित रूप से मिलते हैं, समन्वय भी है। जब भी वह विधायकों की बैठक बुलाते हैं, तो एआईसीसी प्रभारी को आमंत्रित करते हैं और मैं वहां जाता हूं। कोई समस्या नहीं है।’’

    उन्होंने कहा कि लोगों के जिन मुद्दों पर प्रशासन न्याय करने में विफल रहता है, उन पर कांग्रेस ने चुप नहीं रहने का फैसला किया है। राजू ने कहा कि कांग्रेस के ऐसा करने से सरकार के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और गठबंधन के लिए भी अच्छा होगा।उन्होंने राज्य में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विषय पर कहा कि कांग्रेस इस कवायद को ‘‘असंवैधानिक’’ और बहुत सारे लोगों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश मानती है, लेकिन वह सुनिश्चित करेगी कि झारखंड में कांग्रेसे समर्थक किसी मतदाता का नाम नहीं कटे।

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा एसआईआर के माध्यम से आदिवासी मतदाताओं को विशेष रूप से निशाना बनाना चाहती है क्योंकि उसे इनका समर्थन नहीं मिलता।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    in-charge K Raju said – will demand it from JMM Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार Jharkhand Congress: Congress has the right to one Rajya Sabha seat in Jharkhand प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    May 1, 2026

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    May 1, 2026

    Jharkhand Highcourt: शराब घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया को हाइकोर्ट से राहत, मिली जमानत, पर कोर्ट ने लगायीं ये शर्तें

    May 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    May 1, 2026

    Gas Price Hike: चुनाव खत्म, पहला बड़ा झटका! कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम करीब ₹1000 बढ़े, घरेलू गैस का अब भी स्थिर

    May 1, 2026

    Jharkhand Congres: झारखंड में एक राज्यसभा सीट पर कांग्रेस का अधिकार, प्रभारी के राजू बोले-JMM से इसकी मांग करेंगे

    May 1, 2026

    Jharkhand Highcourt: शराब घोटाले के आरोपी शराब कारोबारी नवीन केडिया को हाइकोर्ट से राहत, मिली जमानत, पर कोर्ट ने लगायीं ये शर्तें

    May 1, 2026

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में किया ‘इंडस्ट्री 4.0’ का अनुभव, एआई और रोबोटिक्स की समझीं बारीकियां

    April 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group