Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hemant Soren:खनिजों से राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहा झारखंड, लेकिन राज्य के लोग गरीबी में जी रहे, सीएम हेमंत सोरेन का केंद्र पर बड़ा आरोप
    Breaking News

    Hemant Soren:खनिजों से राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहा झारखंड, लेकिन राज्य के लोग गरीबी में जी रहे, सीएम हेमंत सोरेन का केंद्र पर बड़ा आरोप

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Koderma. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य अपनी खनिज संपदा के माध्यम से देश के विकास में योगदान दे रहा है, लेकिन इसके लोग “गरीबी में जीने के लिए मजबूर” हैं। उन्होंने कोडरमा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में माइका के भंडार हैं, और अगर खनन नियोजित तरीके से किया जाए तो स्थानीय युवाओं को आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो गईं। गुप्ता ने 2024 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कोडरमा सीट से चुनाव लड़ा था और लगभग 27 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

    वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुईं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के तहत कोडरमा सीट पर चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रही। भाजपा ने यह सीट जीती, जबकि गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    सरकार जनता के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सोरेन ने कहा, “राज्य खनिज संपदा में समृद्ध है। यह कोयला, लोहा, माइका और अन्य खनिजों के माध्यम से देश के विकास में योगदान दे रहा है। लेकिन राज्य अभी भी पिछड़ा हुआ है, और इसके लोग गरीबी में जीने के लिए मजबूर हैं। ऐसा योजनाबद्ध तरीके से किया गया। सोरेन ने कहा कि कोडरमा में माइका का भंडार है। उन्होंने कहा कि अगर माइका खनन नियोजित तरीके से किया जाए, तो कोडरमा के युवाओं को आजीविका के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा।

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but the state's people live in poverty CM Hemant Soren makes a major allegation against the Centre. Hemant Soren:खनिजों से राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहा झारखंड Jharkhand contributes to national development through minerals लेकिन राज्य के लोग गरीबी में जी रहे सीएम हेमंत सोरेन का केंद्र पर बड़ा आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

    September 1, 2026

    Jharkhand: उप विकास आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला

    September 1, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में सोन नदी जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर किए

    September 1, 2026

    Jamshedpur: टेल्को में रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला, पिस्तौल दिखाकर दी धमकी

    September 1, 2026

    Jamshedpur: पोटका में ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group