Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त
Breaking News

Jharkhand Crime: 60 लाख रुपये की 12 किग्रा अफीम बरामद, दो लोग गिरफ्तार, कार जब्त

News DeskBy News DeskJune 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड के रांची जिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 60 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र में रांची-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर स्थित भेरा पुल के पास वाहनों की तलाशी लेने के दौरान गिरफ्तार किया गया। रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव गोस्वामी ने बताया, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार से रांची के बुंडू क्षेत्र से हजारीबाग जिले की ओर मादक पदार्थ खरीदने या बेचने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने भेरा पुल के पास वाहन की तलाशी का अभियान चलाया और संदिग्ध कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से पांच पैकेट में 12 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।’’

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एसपी ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया निवासी रॉबिन राज तथा रांची जिले के हेसापीढ़ी निवासी सुखलाल मुंडा के रूप में हुई है।

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

Tata Steel की विजया-टू आयरन खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, दिवाली के बाद MDO का होगा चयन
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

October 30, 2026

Tata Steel की विजया-टू आयरन खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, दिवाली के बाद MDO का होगा चयन

October 30, 2026

Jamshedpur: सड़क हादसे में घायल पांच वर्षीय सात्विक के लिए जमशेदपुर पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया, जानें मामला?

October 30, 2026
Recent Post

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल जमीन में छिपाए गए दो केन बम बरामद, दोनों को सुरक्षित तरीके से किया गया निष्क्रिय

October 30, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर से गुजरने वाली चार मेमू पैसेंजर ट्रेनें का बदलेगा टर्मिनल, दक्षिण पूर्व रेलवे ने आदित्यपुर का तैयार किया प्रस्ताव

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group