Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Crime: आपसी विवाद में बहस और हाथापाई में एक व्यक्ति की मौत के मामले में उसका भाई गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand Crime: आपसी विवाद में बहस और हाथापाई में एक व्यक्ति की मौत के मामले में उसका भाई गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chatra. झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में उसके भाई को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। चतरा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संदीप सुमन ने संवाददाताओं को बताया कि अनीश कुमार के परिजनों ने छह मार्च को सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान सात मार्च को चतरा सदर प्रखंड कार्यालय के पास स्थित बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय के निकट अनीश कुमार का शव मिला। शव मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और नौ मार्च को हत्या का मामला दर्ज कराया।”

    पुलिस अधिकारी ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज के अलावा डिजिटल और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए तथा अनीश के दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों समेत कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।”
    पूछताछ के दौरान पुलिस को अनीश के भाई मनीष कुमार का बयान संदिग्ध लगा, जिसके बाद उससे गहन पूछताछ की गई। संदीप सुमन ने कहा, “कड़ी पूछताछ के बाद मनीष कुमार ने स्वीकार किया कि छह और सात मार्च की दरमियानी रात दोनों भाइयों के बीच हुए झगड़े के दौरान दुर्घटनावश उसके भाई की मौत हो गई थी।”

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    पुलिस के मुताबिक, मनीष ने बताया कि वह अपने भाई की तलाश करते हुए ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित शौचालय की छत पर पहुंचा, जहां अनीश नशे की हालत में मिला। घर लौटने को लेकर दोनों के बीच बहस और हाथापाई हुई, जिसके दौरान अनीश नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Crime: A man's brother arrested in connection with the death of a man following a scuffle and argument. Jharkhand Crime: आपसी विवाद में बहस और हाथापाई में एक व्यक्ति की मौत के मामले में उसका भाई गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: रेलवे सोसायटी की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

    August 22, 2026

    Saraikela: आधी रात को सड़कों पर उतरे एसपी, रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    August 22, 2026

    NH 33 Rail Overbridge: आज मिलेगी बड़ी सौगात, टाटा-रांची NH 33 पर पितकी रेलवे ओवरब्रिज का राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ करेंगे उद्घाटन

    August 22, 2026

    Jharkhand: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    August 22, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले

    August 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group