


Medninagar. पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां के तेलाड़ी गांव में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला. पुलिस ने बताया कि हैवान बने भाई ने छोटे भाई की पत्नी को पारिवारिक कलह के बाद मौत के घाट उतार दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई फरार चल रहा है. इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को परिवार में किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई.
देखते ही देखते लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई कि बड़े भाई के सिर पर खून सवार हो गया. उसने गुस्से में कुल्हाड़ी उठाई और अपने छोटे भाई की पत्नी पर हमला कर दिया. इस घटना में युवक ने महिला को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया. युवक के हमले के बाद सीमा की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.
शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला के पति के बयान के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.



