Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Crime: पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या की, शव को दफनाया, बेटी को भी गला घोंटकर मार डाला
    Breaking News

    Jharkhand Crime: पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या की, शव को दफनाया, बेटी को भी गला घोंटकर मार डाला

    News DeskBy News DeskMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Pakud. झारखंड के पाकुड़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर और अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध है। उसने बताया कि आरोपी ने अपनी 12 वर्षीय बेटी की भी गला घोंटकर हत्या कर दी।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और घर के आंगन से लड़की का शव बरामद किया। एसपी ने बताया कि बच्ची का शव बरामद होने के बाद, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी लापता है, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

    Cockroch Janta Party: सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर के साथ सुर्खियों में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू किया गया

    पुलिस ने बताया कि एसआईटी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आरोपी से भी पूछताछ की। उसने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने और शव को दफनाने की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि बाद में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खोद कर निकाला गया। पुलिस ने गड्ढा खोदने में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, वहां से मिट्टी के नमूने एकत्र करने के साथ ही खून से सना हुआ गमछा भी बरामद किया।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कथित अवैध संबंध के संदेह के कारण उसने हत्याएं कीं।

    Election Commission: झारखंड में एसआईआर पूरा करने के लिए 32000 बीएलओ 30 जून से घर-घर जायेंगे, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and strangled his daughter to death. buried her body Jharkhand Crime: Husband stoned his wife to death Jharkhand Crime: पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या की बेटी को भी गला घोंटकर मार डाला शव को दफनाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Cockroch Janta Party: सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर के साथ सुर्खियों में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू किया गया

    May 22, 2026

    Election Commission: झारखंड में एसआईआर पूरा करने के लिए 32000 बीएलओ 30 जून से घर-घर जायेंगे, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    May 22, 2026

    Car Price Hike: मारुति की कारें जून से 30,000 रुपये तक महंगी होंगी, कंपनी ने ये बतायी वजह?

    May 22, 2026
    Recent Post

    Cockroch Janta Party: सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर के साथ सुर्खियों में रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के ‘एक्स’ हैंडल पर रोक, नया अकाउंट शुरू किया गया

    May 22, 2026

    Election Commission: झारखंड में एसआईआर पूरा करने के लिए 32000 बीएलओ 30 जून से घर-घर जायेंगे, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

    May 22, 2026

    Car Price Hike: मारुति की कारें जून से 30,000 रुपये तक महंगी होंगी, कंपनी ने ये बतायी वजह?

    May 22, 2026

    Jharkhand Crime: पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या की, शव को दफनाया, बेटी को भी गला घोंटकर मार डाला

    May 22, 2026

    Jamshedpur News :सुखलाल टुडू ने रचा इतिहास, झारखंड को दिलाया पहला जूनियर नेशनल रोइंग पदक

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group