Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Durga puja: वेटिकन सिटी थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल में ‘ईसा मसीह’ की जगह ‘भगवान कृष्ण’ की तस्वीर लगायी, विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद किया बदलाव, सीएम ने किया उद्घाटन
    Breaking News

    Jharkhand Durga puja: वेटिकन सिटी थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल में ‘ईसा मसीह’ की जगह ‘भगवान कृष्ण’ की तस्वीर लगायी, विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद किया बदलाव, सीएम ने किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख केंद्र ‘वेटिकन सिटी’ की थीम पर रांची में आरआर स्पोर्टिंग के पंडाल बनाने वाली दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों ने शुक्रवार को पंडाल के अंदर से ईसा मसीह की तस्वीर हटा ली और उनकी जगह भगवान कृष्ण की तस्वीर लगा दी. यह बदलाव विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा लगाए गए आरोपों के एक दिन बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि पंडाल को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने” और धर्मांतरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है. रातु रोड स्थित पूजा आयोजक आर आर स्पोर्टिंग क्लब ने बृहस्पतिवार को इन आरोपों को खारिज कर दिया था. हालांकि, क्लब के संरक्षक विक्की यादव ने शुक्रवार को बताया कि पूजा समिति के सदस्यों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि पंडाल के अंदर ईसा मसीह की जगह भगवान कृष्ण की तस्वीर लगाई जाएगी.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    यादव ने कहा,यह किसी विशेष वर्ग के विरोध के कारण नहीं, बल्कि हमारी समिति के सदस्यों द्वारा सभी धर्मों को एक ही मंच पर दिखाने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि पंडाल के बाहर लगी यूरोपीय शैली की मूर्तियों को यथावत रखा गया है. यादव ने जोर देकर कहा कि इस डिजाइन का उद्देश्य शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है, न कि विभाजन पैदा करना. विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर वेटिकन सिटी की थीम पर बने दुर्गा पूजा पंडाल पर अपनी आपत्ति व्यक्त की थी.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हर साल की तरह इस बार भी रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग और हरमू के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के दर्शन किए, इसके पश्चात आरती की और लोगों को नवरात्रि की बधाई दी. उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं है. दशहरा का पर्व यहां धूमधाम से मनाएं.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and was inaugurated by the Chief Minister following protests from the Vishwa Hindu Parishad (VHP) Jharkhand Durga Puja: A Vatican City-themed Durga Puja pandal featured a picture of Lord Krishna in place of Jesus Christ Jharkhand Durga puja: वेटिकन सिटी थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल में 'ईसा मसीह' की जगह 'भगवान कृष्ण' की तस्वीर लगायी विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद किया बदलाव सीएम ने किया उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group