


Dhanbad. ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी. ईडी की टीम डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक मनोज अग्रवाल, कोयला के बड़े कारोबारी मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों की तलाशी ले रही है. मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी है. मामला कोयला के अवैध कारोबार के जरिए मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 नवंबर को ईडी ने कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार समेत कई कोयला कारबारियों के घर व कार्यालय में छापेमारी की थी. उस छापेमारी में कोलकाता ईडी की टीम भी शामिल थी. कोलकाता ईडी की टीम पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. छापेमारी में कई करोड़ रुपये व चल अचल संपत्ति के बारे में ईडी को पता चला है. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि कोयला के अवैध कारोबार में इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल की भी संलिप्तता है. जिसके बाद ईडी ने इन कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरु की है.



