Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Jharkhand Election: भाजपा पर JMM का बड़ा आरोप, कहा- चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही BJP
    Elections

    Jharkhand Election: भाजपा पर JMM का बड़ा आरोप, कहा- चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही BJP

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव के समय झारखंड में जांच एजेंसियां सक्रिय हो गयी हैं. राज्य में यह खेल लंबे समय से चल रहा है. इसी साजिश के तहत राज्य के सबसे लोकप्रिय सीएम को जेल में डाला गया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पर्व को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि साहिबगंज में एक तरफ नामांकन हो रहा है, वही दूसरी तरफ बिना तथ्य और सबूत के एक जांच एजेंसी की ओर से कारवाई की गयी.

    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र का त्योहार चल रहा है और दूसरी तरफ उसे कमजोर करने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सच पूछा जाये, तो भाजपा चुनाव हार चुकी है. उनका बस एक ही मकसद रह गया है कि चुनाव को कैसे प्रभावित किया जाये. चुनाव के समय जानबूझ कर जांच एजेंसियों की कारवाई हो रही है. यह कार्रवाई करके परसेप्शन बनाया जा रहा है. अपने हथियार के रूप में इडी का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग से इसे संज्ञान में लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इडी के पास न तथ्य है और न कोई सबूत. इसकी कार्रवाई को तो हाइकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने नकारा है. उन्होंने कहा कि हमारे एक प्रत्याशी, जो मंत्री रहे, ने सबसे ज्यादा काम किया. उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है. ढाई साल में उन्होंने कौन सी जांच कर ली और क्या मिला है, यह बतायें.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Election: JMM makes a big allegation on BJP said- BJP is trying to influence the elections
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group