Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jharkhand elections Poster war झारखंड विस चुनाव में पोस्टर-बैनर से पटी राजधानी रांची
Elections

Jharkhand elections Poster war झारखंड विस चुनाव में पोस्टर-बैनर से पटी राजधानी रांची

News DeskBy News DeskNovember 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड में पहले चरण के चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया. 13 नवंबर को 43 सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं. लिहाजा, आसमान में उड़न खटोलों की संख्या बढ़ गई है. सभी पार्टियां वोटरों को रिझाने में जुटी हैं. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री समेत तमाम दलों के बड़े-बड़े नेताओं का दौरा हो रहा है. सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण, यूसीसी, घुसपैठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, क्राइम, पलायन जैसे मुद्दे छाए हुए हैं. दूसरी तरफ राजधानी में पोस्टर वार चल रहा है. भाजपा और झामुमो के बीच जनहितैषी साबित करने की होड़ मची हुई है.

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले पोस्टर दिखाए दे रहे हैं. इससे यह भी साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन के लिए हेमंत सोरेन चेहरा हैं, तो वहीं एनडीए के लिए मोदी. झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ नारा दिया है ‘एक ही नारा, हेमंत दुबारा. इसके अलावा 40 लाख झारखंडियों को सर्वजन पेंशन के तहत 1000 हजार रुपये प्रति माह पेंशन की गारंटी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ-साथ झामुमो ने सबसे ज्यादा फोकस मंईयां सम्मान योजना पर किया है. हेमंत साेरेन की तस्वीर के साथ विशाल पोस्टर लगाए गये हैं. इसमें ‘दिसंबर से हर मंईयां को 2500 रुपये का उपहार, हर बहना को हर साल 30 हजार’ का नारा दिया गया है.

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

इस चुनाव में एनडीए का नेतृत्व कर रही भाजपा ने भी पोस्टर बैनर के जरिए वादों की झड़ी लगा दी है. पार्टी ने ‘रोटी बेटी माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा सरकार’ का स्लोगन दिया है. साथ ही 2.87 लाख खाली पदों पर सरकारी नौकरियों को भरने और पांच लाख स्वरोजगार का जिक्र कर भाजपा यूथ का भरोसा जीतने में जुटी है. झामुमो के मंईयां सम्मान योजना के काट के रुप में गो-गो दीदी योजना के जरिए हर माह 2100 रुपये को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के रूप में पेश किया जा रहा है. इन सबके बावजूद बैनर-पोस्टर के मामले में चुनाव आयोग ने पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है. हर जगह बैनर और पोस्टर लगाकर वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए एक से बढ़कर एक स्लोगन वाले बैनर लगाए गये हैं. जैसे, ‘मताधिकार-सपरिवार, नकदी, शराब, उपहार को करें अस्वीकार, बिकाऊ नहीं आपका मताधिकार, महिला-पुरुष-बुजुर्ग और यूथ, आओ मिलकर चलें पोलिंग बूथ’ जैसे स्लोगन लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. अब देखना है कि इसका कोई असर भी पड़ता है या नहीं.

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026
Recent Post

Tata Group Controversy: पारसी धर्मगुरु ने कानून के दायरे में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट के बीच समाधान की अपील की, PM को लिखा पत्र

November 13, 2026

Jamshedpur: गदड़ा में शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में बोतलबंद शराब व सामग्री बरामद, आरोप फरार

November 13, 2026

PM Modi मेरे फोन की जासूसी कराते हैं, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, आमने-सामने की बहस की दी चुनौती

November 13, 2026

Adityapur: आदित्यपुर के सतबोहनी में हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

November 13, 2026

Jharkhand: होटवार केंद्रीय कारा में हैवानियत, जेल के भीतर युवक से दरिंदगी, कारागार के अधिकारियों समेत 19 लोगों पर केस

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group