Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बनई नदी पर पुल ढहने के 80 दिन बाद भी नहीं जागी सरकार, अब 300 ग्रामीण सामूहिक श्रमदान से बना रहे वैकल्पिक रास्ता
    Breaking News

    Jharkhand: बनई नदी पर पुल ढहने के 80 दिन बाद भी नहीं जागी सरकार, अब 300 ग्रामीण सामूहिक श्रमदान से बना रहे वैकल्पिक रास्ता

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Khunti. खूंटी जिले में बनई नदी पर एक पुल के ढह जाने के बाद करीब 300 ग्रामीण सामूहिक श्रमदान करते हुए पुल के किनारे एक वैकल्पिक सड़क का निर्माण कर रहे हैं. पेलोल गांव के मुखिया ने सोमवार को यह जानकारी दी. बिचना पंचायत के पेलोल गांव के ग्राम प्रधान शिवशंकर तिरु (42) ने कहा कि खूंटी से विधायक राम सूर्य मुंडा और जिला प्रशासन के खोखले आश्वासन से ग्रामीण निराश हैं. चाहे स्कूल जाने वाले बच्चे हों, गर्भवती महिलाएं हों, किसान हों या व्यापारी हों, सभी को टूटे हुए पुल और एक वैकल्पिक सड़क न होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने कहा कि पुल ढहने के बाद से लगभग 80 दिन बीत चुके थे, हमारे पास वैकल्पिक सड़क बनाने के लिए ‘श्रमदान’ करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.

    चंदे से 10,000 रुपये इकट्ठा किए, फिर शुरू किया निर्माण
    तिरु के अनुसार, पेलोल और पड़ोसी गांव बिचना, किंजला, अंगरा बड़ी, सरित खेल, घाघरा, डोरमा, सुंगी और हस्सा के लगभग 300 ग्रामीण रविवार दोपहर को इस प्रयास में शामिल हुए. उन्होंने कहा,‘हमने ग्रामीणों से मिले चंदे से 10,000 रुपये इकट्ठा किए, पत्थर के टुकड़े, सीमेंट की बोरियां, नदी किनारे से रेत, मिट्टी और पत्थर इकट्ठा किए तथा हमें उम्मीद है कि सोमवार शाम तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा. वैकल्पिक सड़क का यह हिस्सा 200 मीटर से ज़्यादा लंबा और लगभग पांच मीटर चौड़ा है.

    श्रमदान में शामिल हुए पेलोल के किसान लक्ष्मण महतो ने कहा कि यह उदाहरण है कि किस तरह सरकारी तंत्र ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं को दूर करने में विफल रहा है और उसने सिर्फ झूठे आश्वासन दिए हैं. हमने देखा कि कैसे स्थानीय विधायक ने जून में वैकल्पिक सड़क का शिलान्यास भी किया था. लेकिन एक भी पत्थर नहीं लगाया गया. किसी भी सरकारी अधिकारी ने हमसे मिलने की ज़हमत तक नहीं उठाई.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    19 जून को ढह गया था पुल, प्रशासन ने यह बताया
    भारी बारिश के कारण 19 जून को यह पुल ढह गया था. यह घटना तब सुर्खियों में आई जब एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कई छात्र विद्यालय जाते समय ढहे हुए पुल को पार करने के लिए 25 फुट ऊंची बांस की सीढ़ी चढ़ते हुए दिखाई दिए. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने यहां से आवाजाही पर रोक लगा दी और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी. जिला उपायुक्त आर. रॉनिटा ने कहा, ‘पुल के ढहने के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने इसकी मरम्मत और वैकल्पिक सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. यह काम राज्य सरकार के सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) को करना था.

    हमने अधिकारियों को सूचित कर दिया था और निविदा का काम पूरा हो गया. न केवल पुल की मरम्मत के लिए, बल्कि वैकल्पिक सड़क के निर्माण के लिए भी कार्यादेश जारी कर दिया गया था. मैं खूंटी स्थित आरसीडी इकाई के कार्यपालक अभियंता से बात करूंगी कि उन्होंने अब तक वैकल्पिक सड़क का निर्माण क्यों शुरू नहीं किया है.’’

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Even after 80 days of the collapse of the bridge on the Banai river Jharkhand: बनई नदी पर पुल ढहने के 80 दिन बाद भी नहीं जागी सरकार Khunti News: CM Hemant Soren said now 300 villagers are building an alternative route through collective labour the government has not woken up अब 300 ग्रामीण सामूहिक श्रमदान से बना रहे वैकल्पिक रास्ता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group