


Ranchi. झारखंड की राजनीति से एक दुखद खबर है। रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता रामचंद्र नायक का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की वजह से उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि देर रात अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई।
जब तक उन्हें संभालने या अस्पताल पहुँचाने का प्रयास किया जाता, तब तक उनका निधन हो चुका था। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे कांके क्षेत्र और झारखंड के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।



