Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं रांची, बोलीं-  मोदी सरकार के 11 साल के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए
    Breaking News

    Jharkhand: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं रांची, बोलीं-  मोदी सरकार के 11 साल के शासन में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि (नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के बीते 11 साल के शासन में देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. उन्होंने कहा कि देश में चार करोड़ मकान गरीबों को उपलब्ध कराए गए और 15 करोड़ परिवारों को नल से पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराई गई. मोदी सरकार के शासन के 11 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा, ‘बहुआयामी गरीबी से लोगों को बाहर निकालना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प रहा है. इसका नतीजा यह हुआ कि आज भारत ने देखा है कि कैसे 25 करोड़ नागरिक बहुआयामी गरीबी से बाहर निकलकर तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं.
    उन्होंने कहा कि भाजपा पांच सिद्धांतों पर आधारित है: राष्ट्रवाद, लोकतंत्र में विश्वास, गरीबों, शोषितों और वंचितों के प्रति गांधीवादी विचार, सभी धर्मों की समानता और मूल्य आधारित राजनीति. ईरानी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी घरेलू गैस के लगभग 12 करोड़ कनेक्शन वितरित किए गए हैं, जबकि पिछले 11 वर्षों में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व है.
    उन्होंने कहा, ‘मंत्रिपरिषद में 60 प्रतिशत से अधिक मंत्री अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचति जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबाीसी) समुदायों से हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाया. ईरानी ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब पुल का उद्घाटन कर अटल (बिहारी वाजपेयी) जी के सपनों को पूरा किया है। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे ‘राष्ट्रीय महत्व की परियोजना’ का दर्जा दिया था.उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि हुई है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा प्रणाली को व्यापक प्रशंसा मिली है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Former Union Minister Smriti Irani reached Ranchi said - 25 crore people came out of poverty in 11 years of Modi government
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group