


Bokaro.बोकारो में गुरुवार की देर रात को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पति के सामने ही चार युवकों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दंपती मूलरूप से धनबाद के मधुबन का रहनेवाले हैं. सेक्टर 12 पुलिस की तत्परता के बाद सभी आरोपी लगातार छापेमारी के बाद देर रात को गिरफ्त में आ गये. गिरफ्तार युवकों में दिलीप कुमार, अजय कुमार, जय कुमार व एक अन्य है. दुष्कर्म की घटना के सभी आरोपी बोकारो में टोटो चलाते है. तीन आरोपी सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आसपास झोपड़ी में रहते है. जबकि एक आरोपी बीएसएल के सेक्टर 12 स्थित एक आवास का रहनेवाला है. सभी युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया है. फिलहाल सिटी डीएसपी के नेतृत्व में जांच जारी है.
भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को बताया है कि सदर अस्पताल स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में पति के साथ काम करती है. काम खत्म करने के बाद पति के साथ सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के दूंदीबाद बाजार से सामान खरीदने गयी थी. इसी बीच अनजान चार लोग मिले. जिन्होंने पहले से ही शराब पी रखी थी. उन्होंने पति-पत्नी को जबरन शराब पीने को बाध्य किया. इसके बाद सेक्टर 12 ए स्कूल की तरफ अंधेरे में जबरदस्ती ले जाने लगे. विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की. इसके बाद चारों महिला को अंधेरे में ले गये. बारी-बारी से दुष्कर्म किया.



