Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी रबर स्टांप समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद
    Breaking News

    Jharkhand: भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी रबर स्टांप समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.पुलिस ने भारतीय सेना के नाम पर फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से भारी मात्रा में फर्जी रबर स्टांप, मोबाइल, कम्प्यूटर उपकरण समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. गिरफ्तार लोगों में बिहार के कैमूर निवासी सर्वेश सिंह और रांची के पीपी कंपाउंड निवासी आशीष दास शामिल हैं, पुलिस को जानकारी मिली थी कि वे लोग मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में राठौर जनरल स्टोर नामक एक फर्जी संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों के स्टांप बनाकर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं.

    यह कार्य उनलोगों द्वारा पिछले चार वर्षों से किया जा रहा था. यह जानकारी डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी. इस दौरान मुख्यालय-वन डीएसपी अमर कुमार पांडेय भी उपस्थित थे. यह छापेमारी लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की विशेष सूचना के आधार पर की गयी. उनके पास से भारी मात्रा में रबर स्टांप एवं प्रीइंक्ड फाल्स स्टांप , पोको कंपनी का मोबाइल फोन, एक सादा कागज पर मोहर बनाने का नमूना, दुकानदार को स्टांप मुहर बनाने के लिए दिया गया वाट्सअप का स्क्रीन शॉट कंप्यूटर आदि बरामद किया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    एसएसपी ने बताया कि सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए नामकुम थाना की एक टीम का गठन किया गया. मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम परिसर में स्थित राठौर जनरल स्टोर में छापेमारी की गयी. राठौर जनरल स्टोर के मालिक सर्वेश कुमार सिंह से पुलिस ने भारतीय सेना के मुहर बनाने के लिए प्राधिकार पत्र एवं अन्य वैध कागजात की मांग की, लेकिन उसने कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. उसके बाद सभी सामान को जब्त कर लिया. सर्वेश कुमार सिंह की निशानदेही पर स्टांप बना कर उपलब्ध कराने वाले दास साउंड नामक दुकान के संचालक आशीष दास को गिरफ्तार किया गया.

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    उसकी दुकान से कंप्यूटर जब्त किया गया. अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया. पूछताछ में सर्वेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा नामकुम मिलिट्री स्टेशन के पदाधिकारियों का कार्यालय मुहर बनाता था. रांची पुलिस मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की बिंदु पर भी छानबीन कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    2 arrested huge amount of fake rubber stamps and other objectionable material recovered Jharkhand: Gang making fake seal of Indian Army busted
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, कमलेश दुबे बने लाइसेंसधारी

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: टाटा स्टील के नए टेबल टेनिस ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन, अंशिका महाजन और शत्रुंजय चक्रवर्ती बने चैंपियन

    September 6, 2026

    Jamshedpur NEWS: एग्रिको दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न, रघुवर दास ने किया विधिवत शुभारंभ

    September 6, 2026

    Seraikela Kharsawan News :CASK की 25वीं वार्षिक आम बैठक सम्पन्न, अनुशासनहीनता पर सत्यदेव अकादमी और विकी चौधरी पर आजीवन प्रतिबंध

    September 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group