Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand:राज्य गठन के 24 साल बाद भी झारखंड का अपना हेलीकॉप्टर नहीं; फिर से किराये पर लेने की तैयारी
    Breaking News

    Jharkhand:राज्य गठन के 24 साल बाद भी झारखंड का अपना हेलीकॉप्टर नहीं; फिर से किराये पर लेने की तैयारी

    News DeskBy News DeskJune 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jharkhand:राज्य गठन के 24 साल बाद भी झारखंड का अपना हेलीकॉप्टर नहीं; फिर से किराये पर लेने की तैयारी

    मंत्रिमंडल सचिवालय ने हेलीकॉप्टर किराये पर लेने के लिए निकाला टेंडर

    रांची. झारखंड गठन के 24 साल बाद भी राज्य सरकार के पास अपना हेलीकॉप्टर नहीं है. अब भी किराये के हेलीकॉप्टर से काम चल रहा है. एक बार फिर किराये पर हेलीकॉप्टर लेने की तलाश शुरू हो चुकी है. इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने हेलीकॉप्टर किराये पर लेने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है.24 सालों में हेलीकॉप्टर के किराये के रूप में अब तक राज्य सरकार बड़ी धन राशि खर्च कर चुकी है.

    हेलीकॉप्टर खरीद का टेंडर निकला, पर खरीदी नहीं जा सकी

    दरअसल, नागर विमानन विभाग ने राज्य सरकार के लिए हेलीकॉप्टर की खरीद का प्रस्ताव तैयार किया था. इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किया गया था. परंतु, आज तक हेलीकॉप्टर की खरीद नहीं की जा सकी.

    JAMSHEDPUR NEWS: डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर

    जुलाई महीने में हेलीगो कंपनी की लीज अवधि हो रही समाप्त

    फिलहाल, सरकार हेलीगो कंपनी का हेलीकॉप्टर किराये पर इस्तेमाल कर रही है. जुलाई महीने में हेलीगो कंपनी की लीज अवधि समाप्त हो रही है. हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल राज्य के वीआइपी और वीवीआइपी लोगों के लिए होगा.

    राज्य सरकार हर माह करीब डेढ़ करोड़ रुपये कर रही खर्च

    फिलहाल, राज्य सरकार को हेलीकॉप्टर पर लगभग तीन लाख रुपए प्रति घंटे फ्लाइंग की दर से खर्च करना पड़ता है. औसतन राज्य सरकार हर महीने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल लगभग 50 घंटा करती है. इस हिसाब से कंपनी को राज्य सरकार हर महीने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है.

    JAMSHEDPUR NEWS: गोविंदपुर में लगातार सड़क हादसों पर उबला जनाक्रोश, सर्वदलीय बैठक के बाद DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र

    कुमार मनीष,9852235588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand gathan ke 24 sal baad bhi apna hellicopter nahi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर

    August 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गोविंदपुर में लगातार सड़क हादसों पर उबला जनाक्रोश, सर्वदलीय बैठक के बाद DDC और ट्रैफिक DSP को सौंपा मांग पत्र

    August 13, 2026

    Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, DC और SSP ने गोपाल मैदान में किया परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

    August 13, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने घाटशिला और बहरागोड़ा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, ‘होम-टू-रोल’ और ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ पर दिया जोर

    August 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के शोधार्थी कमल बहादुर यादव ने बायोएक्टिव कोटिंग पर पीएचडी शोध सफलतापूर्वक पूरा किया

    August 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group