Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand : गिरिडीह का तिसरी अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने की तोड़फोड़
    Breaking News

    Jharkhand : गिरिडीह का तिसरी अंचल कार्यालय बना रणक्षेत्र, किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने की तोड़फोड़

    News DeskBy News DeskApril 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    गिरिडीह: गिरिडीह जिले के तिसरी अंचल कार्यालय का परिसर सोमवार को एक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति निकालने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी के सदस्य अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे थे. उनकी अंचलाधिकारी से बहस होने के बाद हिंसक घटना घटी, जिसमें पथराव किया गया और सीओ की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास भी हुआ. इसके साथ ही परिसर में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई.

    पथराव के इस घटनाक्रम में थाना प्रभारी रंजय कुमार, एक महिला पुलिसकर्मी और कई अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए. दूसरी ओर किसान जनता पार्टी के नेता भी घायल हुए हैं. घटना के बाद से पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है और प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी है.

    किसान जनता पार्टी के सदस्य रजिस्टर टू की छाया प्रति की मांग को लेकर तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पिछले कई दिनों से धरना दे रहे थे. सोमवार को धरने के 17वें दिन, जब अंचलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें कार्यालय जाने से रोका गया और फिर बहस बढ़ गई. बात बढ़ते ही पथराव शुरू हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस से भी उलझने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप पथराव और तोड़फोड़ की घटना घटी.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि किसान जनता पार्टी ने पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की. वहीं किसान जनता पार्टी ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन ने उनके शांतिपूर्ण धरने को हिंसक बना दिया और उनकी मांगों को अनदेखा किया.

    किसान जनता पार्टी के सदस्य रजिस्टर टू की प्रति की मांग को लेकर लगातार धरना दे रहे थे. जब सीओ को कार्यालय से बाहर जाने की कोशिश की गई, तो उन्हें कार्यालय में बंद कर दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने सीओ को कार्यालय से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान पथराव किया गया और पुलिसकर्मी घायल हुए. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सुरक्षा उपाय किए गए हैं.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Giridih's third zone office became a battlefield Kisan Janata Party members vandalized it
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group