
New Delhi.. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की. शाह ने दोनों नेताओं के साथ उनके राज्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की.गृह मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर अलग-अलग पोस्ट में कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और झारखंड के राज्यपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.
जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल संतोष गंगवार ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें अपने पुत्र के विवाह में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया.




