Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय
    Breaking News

    Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने JPSC, JSSC CGL-2023 समेत CDPO और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामले में अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत बरकरार रखी है। अदालत ने राज्य सरकार की ओर से नियुक्तियां और भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन रद्द करने के फैसले पर पहले से जारी अंतरिम रोक को बरकरार रखा है। मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे होगी।

    मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत में CID की जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश करने और विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। सरकार ने इसके लिए चार सप्ताह का समय देने का अनुरोध किया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने लंबी मोहलत देने से इनकार करते हुए सरकार को केवल 48 घंटे का समय दिया।

    EPFO के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, 12 साल बाद हुआ यह बदलाव, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा

    अदालत ने निर्देश दिया कि राज्य सरकार अपनी स्टेटस रिपोर्ट और आवश्यक जवाब निर्धारित समय में कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करे। CID की जांच रिपोर्ट भी सीलबंद लिफाफे में पेश करने को कहा गया है।अंतरिम आदेश रहेगा प्रभावी

    Jamshedpur: CID ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में मानगो निवासी ऋतिक को किया गिरफ्तार

    हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में पहले से पारित अंतरिम आदेश फिलहाल प्रभावी रहेगा। इसका मतलब है कि JPSC, JSSC CGL-2023, CDPO और फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विज्ञापनों और नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। अदालत मामले की अगली सुनवाई में सरकार की रिपोर्ट और जवाब पर विचार करेगी। इसके बाद ही इस पूरे मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand High Court: Stay on the order cancelling appointments—including JSSC-CGL—remains in effect; government granted two days to file a response. Jharkhand Highcourt: JSSC-CGL समेत अन्य नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए मिला 2 दिन का समय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    EPFO के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, 12 साल बाद हुआ यह बदलाव, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा

    September 17, 2026

    Jamshedpur: CID ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में मानगो निवासी ऋतिक को किया गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील में कई महत्वपूर्ण पदों परबदलाव, कई वरीय अधिकारियों को सौपीं गई नई जिम्मेदारियां

    September 17, 2026
    Recent Post

    EPFO के तहत वेतन सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह की, 12 साल बाद हुआ यह बदलाव, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा

    September 17, 2026

    Jamshedpur: CID ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के मामले में मानगो निवासी ऋतिक को किया गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Jamshedpur: टाटा स्टील में कई महत्वपूर्ण पदों परबदलाव, कई वरीय अधिकारियों को सौपीं गई नई जिम्मेदारियां

    September 17, 2026

    Jharkhand Police: झारखंड के पुलिस थानों में लगेंगे ऑडियो-वीडियो सीसीटीवी कैमरे, योजना के लिए करीब 90 करोड़ रुपये स्वीकृत

    September 17, 2026

    Nikhar Murder Case: निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर शिबू मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी पुलिस की गोली

    September 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group