Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jharkhand Highcourt:झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के जज उत्तम आनंद की हत्या की जांच संबंधी याचिका का निपटारा किया, सीबीआइ को नहीं मिले बड़ी साजिश के सबूत
Crime

Jharkhand Highcourt:झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के जज उत्तम आनंद की हत्या की जांच संबंधी याचिका का निपटारा किया, सीबीआइ को नहीं मिले बड़ी साजिश के सबूत

News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद के जज उत्तम आनंद मौत मामले में स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआइ का पक्ष सुनने के बाद जनहित याचिका को बंद करते हुए मामले को निष्पादित कर दिया. सीबीआइ की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार ने खंडपीठ को बताया कि जज उत्तम आनंद हत्या मामले में अनुसंधान पूरा हो गया है. अनुसंधान के दौरान सीबीआइ को मामले में बड़ी साजिश के कोई सबूत नहीं मिले. इसे देखते हुए सीबीआइ की ओर से विशेष अदालत में मामले में फाइनल फॉर्म दाखिल किया जा चुका है.

इस हत्याकांड में दो अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट हुई थी, उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है. धनबाद सीबीआइ की विशेष अदालत ने मामले की स्पीडी ट्रायल किया था. छह अगस्त 2022 को दोषी राहुल वर्मा और लखन वर्मा को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी थी. साथ ही उन पर अदालत ने 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया था. उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई 2021 को मॉर्निंग वॉक के दौरान धनबाद के जज उत्तम आनंद को एक ऑटो ने टक्कर मार दी थी. टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड हाइकोर्ट ने उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया था. बाद में हाइकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी थी.

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे झारखंड, संवैधानिक संस्थाओं का ‘अपमान’ करने को लेकर राहुल पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे झारखंड, संवैधानिक संस्थाओं का ‘अपमान’ करने को लेकर राहुल पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

October 24, 2026

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026
Recent Post

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group