


Medninagar.पलामू जिले के लेस्लीगंज में होली के दिन शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. महावीर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान कुंदन कुमार राम और अंदीप कुमार के रूप में हुई है.
तीसरा युवक अमन कुमार गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है. तीनों युवक दारूडीह के रहने वाले थे और नशे की हालत में थे. पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.



