Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुटपाथ दुकानों में भीषण आग, कई दुकानें खाक, लाखों का नुकसान
    Breaking News

    Jharkhand: बोकारो रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुटपाथ दुकानों में भीषण आग, कई दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

    News DeskBy News DeskApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bokaro. बोकारो रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुटपाथ दुकानों में गुरुवार रात करीब 12.20 बजे भीषण आग लग गयी. इससे करीब 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गयी. फिलहाल 55 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधि से मदद की गुहार लगायी है. मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं ताकि फिर से दुकानदारी शुरू कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. शुक्रवार की सुबह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग देख आसपास में अफरातफरी मच गयी थी, ज्यादा रात होने के चलते जब तक दुकानदार एकत्रित हुए तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था.

    आग लगने की शुरुआत एक गुमटी से हुई फिर देखते देखते एक से दूसरे दुकान तक पहुंच गयी. पहले स्थानीय लोगों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, पर आग बढ़ते ही जा रही थी. वहीं, इसकी सूचना झारखंड अग्निशमन बोकारो दस्ते को दी गयी. सूचना पाकर तुरंत चार गाड़ियां घटना स्थल पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि आग इतनी भयानक थी कि उसपर काबू पाते-पाते सारा सामान जलकर राख हो गया. इस भीषण अगलगी में होटल व राशन दुकानदारों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    अमित होटल के संचालक ने बताया कि नौ फ्रीज, दो एसी मिठाई शोकेस, 15 हजार रुपये से अधिक की मिठाई, कूलर, टीवी, मसाला पीसने वाली मशीन, बर्तन, इनवर्टर, बैटरी, गल्ला में रखे हजारों रुपये सहित अन्य सामान जलकर राख हो गये. करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. वहीं, दो राशन दुकान व गोदाम में आग लगने से करीब 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. दुकानदार मनोज वर्णवाल व भीम साव ने बताया कि दुकान में रखे दर्जनों लीटर रिफाइन व सरसों तेल, आटा, चावल की बोरी, नकद रुपये व अन्य सामान जल कर खाक हो गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Huge fire in footpath shops near Bokaro railway station loss worth lakhs many shops burnt to ashes
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group