Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पति पर बाइक चोरी का आरोप लगा, पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand: पति पर बाइक चोरी का आरोप लगा, पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड के रांची जिले में एक पड़ोसी ने 28 वर्षीय महिला के चेहरे पर कथित तौर पर कालिख पोतकर उसे सार्वजनिक रूप से घुमाया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर कॉलोनी में हुई।

    सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। इस मामले में एक युवक और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान पंकज सिंह उर्फ पंकज (25) और संतना कुमारी (23) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना से चार-पांच दिन पहले पीड़िता के पति ने पंकज की मोटरसाइकिल बिना बताए ले ली थी।

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    दोनों एक ही कॉलोनी में किराये के मकानों में आस-पास ही रहते हैं।
    पंकज पीड़िता के पति पर अपनी मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप लगा रहा था। हालांकि, पीड़िता ने स्वीकार किया कि उसके पति ने मोटरसाइकिल ली थी और उसे लौटाने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने बताया कि रविवार को आरोपी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर पीड़िता को पकड़ा, उसके चेहरे पर कालिख पोती और सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया।

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    उसने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जब उनसे मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराने के बारे में पूछा गया, तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उसने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मोटरसाइकिल चुराई गई। मामले की जांच जारी है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Husband accused of bike theft Jharkhand: पति पर बाइक चोरी का आरोप लगा wife paraded with blackened face; police arrested two accused पत्नी के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group