Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनिज परिवहन पर हेमंत सरकार की सख्ती, 50 हजार से 5 लाख रुपये तक लगेगा जुर्माना
    Breaking News

    Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनिज परिवहन पर हेमंत सरकार की सख्ती, 50 हजार से 5 लाख रुपये तक लगेगा जुर्माना

    News DeskBy News DeskApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. हेमंत सरकार ने राज्य में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को पूरी तरह रोकने के लिए कड़े कदम उठाये हैं। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद सरकार ने नये नियमों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अवैध लघु खनिज ढोने वाले वाहनों पर लगने वाले जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी की गयी है। इस नयी व्यवस्था का उद्देश्य परिवहन के माध्यम से होने वाली राजस्व की चोरी और प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर लगाम लगाना है। नये प्रावधानों के अनुसार, यदि कोई ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर पहले लगने वाले 1,000 रुपये के मामूली जुर्माने के स्थान पर अब अधिकतम 50 हजार रुपये तक का दंड लगाया जायेगा।

    इसी तरह, हाइवा जैसे बड़े और भारी वाहनों के मामले में सख्ती और अधिक बढ़ा दी गयी है, जहां अवैध परिवहन की स्थिति में अब पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भरना होगा। सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए जुर्माने की दरें अलग-अलग और स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दी हैं। सिर्फ अवैध परिवहन ही नहीं, बल्कि ओवरलोडिंग को लेकर भी नियम बेहद सख्त कर दिये गये हैं। अब यदि किसी वाहन के पास वैध चालान उपलब्ध है, लेकिन वह निर्धारित क्षमता से महज पांच प्रतिशत भी अधिक वजन लेकर चलता पाया जाता है, तो खनन विभाग के अधिकारियों को उस पर तत्काल जुर्माना करने का अधिकार दे दिया गया है।

    Chaibasa Treasury Scam: चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपये गबन मामले में सिपाही के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज

    इसके साथ ही सरकार ने अपील की प्रक्रिया को भी नया स्वरूप दिया है। अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पकड़े गये मामलों की सुनवाई किस स्तर के अधिकारी करेंगे। साथ ही, अपील दायर करने के लिए एक निश्चित शुल्क भी अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के लिए कानूनी राहत पाना अब पहले जितना आसान नहीं होगा।

    JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 to Rs 5 lakh 50 हजार से 5 लाख रुपये तक लगेगा जुर्माना fines ranging from Rs 50 Jharkhand Illegal Mining: Hemant government cracks down on illegal mineral transportation Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनिज परिवहन पर हेमंत सरकार की सख्ती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chaibasa Treasury Scam: चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपये गबन मामले में सिपाही के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज

    April 27, 2026

    JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं

    April 27, 2026

    Chaibasa: चाईबासा में नो इंट्री लगाने की मांग को लेकर न्याय पदयात्रा शुरू, 1 मई को पहुंचेगी CM आवास

    April 27, 2026
    Recent Post

    Chaibasa Treasury Scam: चाईबासा कोषागार से 27 लाख रुपये गबन मामले में सिपाही के खिलाफ मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज

    April 27, 2026

    JPSC JET Exam: जेपीएससी ने झारखंड पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कमी के कारण दो विषयों की परीक्षाएं रद्द कीं

    April 27, 2026

    Chaibasa: चाईबासा में नो इंट्री लगाने की मांग को लेकर न्याय पदयात्रा शुरू, 1 मई को पहुंचेगी CM आवास

    April 27, 2026

    Jharkhand Illegal Mining: अवैध खनिज परिवहन पर हेमंत सरकार की सख्ती, 50 हजार से 5 लाख रुपये तक लगेगा जुर्माना

    April 27, 2026

    Jamshedpur News :बसंत मित्तल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित — 384 मतों से ऐतिहासिक जीत

    April 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group