Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पलामू में नशे में धुत पति ने पत्नी को गला दबा कर मार डाला, शव को दूसरे स्थान पर छिपाने का प्रयास
    Breaking News

    Jharkhand: पलामू में नशे में धुत पति ने पत्नी को गला दबा कर मार डाला, शव को दूसरे स्थान पर छिपाने का प्रयास

    News DeskBy News DeskApril 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar.. थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह के मटपुरही टोला में बुधवार की रात्रि में नशे में धुत पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पाटन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पाटन थाना के सअनि अमरेंद्र कुमार, धमेंद्र कुमार सिंह, विष्णु कुजूर घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार मनोज भुइयां व उसकी पत्नी 40 वर्षीय सरिता देवी प्रतिदिन मजदूरी करते थे. मेदिनीनगर शहर से काम कर लौटने के बाद दोनों ने शराब का सेवन किया था. घटना कैसे घटी परिजनों को जानकारी नहीं है.

    मृतक के 13 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ने बताया कि माता-पिता मेदिनीनगर काम करने गये थे. बुधवार को शाम करीब पांच बजे घर वापस लौटे थे, लेकिन पिताजी कुछ ज्यादा ही नशे में थे. मां भी नशे में थी. लेकिन लड़ाई- झगड़ा नहीं हुआ था. सभी लोग शाम सात बजे खाना पीना खाये. फिर घर के बाहर बालू पर बैठ कर मोबाइल देखने लगे. रात्रि 11 बजे तक मोबाइल देखे. फिर जाकर सो गये. उसने बताया कि वे लोग दो बहन और दो भाई हैं. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. एक बहन व दो भाई हैं. जिनका खर्चा उसी को चलाना पड़ता है. पिता की शराब की लत लग जाने से कम उम्र में काम करना पड़ा. इसलिए वह पढ़ाई नहीं कर पाया. मृतका की सास उर्मिला कुंवर ने बताया कि वह घर पर नहीं थी. 10 दिन के बाद अपनी बेटी के घर से बुधवार को लौटी है. उसका लड़का मनोज व बहु सरिता दोनों शराब पीते थे. कभी- कभी दोनों के बीच विवाद भी होता था. लेकिन घटना के दिन झगड़ा-झंझट कुछ भी नहीं हुआ था.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    घटना कब व कैसे हुयी, उसे कुछ भी मालूम नहीं है. सुबह सो कर उठी, तो देखी कि घर के बाहर बालू पर बहु का शव पड़ा था और बगल में उसका लड़का मनोज बैठा हुआ है. इसके बाद दूसरा लड़का को उठाया गया. वहां पहुंचे तो पाया कि उसकी बहू सरिता मृत पड़ी हुई है. बताया जाता है कि जब तक पुलिस नहीं पहुंची थी. आरोपी पति मनोज भुइयां शव के पास ही बैठा हुआ था. लेकिन पुलिस वाहन देखते ही वह भाग गया. कुछ ग्रामीण भी भागने लगे. हालांकि पुलिस के बुलाने पर ग्रामीण पहुंचे. लेकिन सभी ग्रामीणों ने अपने को घटना से अनभिज्ञ बताया. बताया जाता है कि सरिता देवी को पहले गला दबाकर हत्या कर दी गयी. शव को दूसरे स्थान पर छुपाने का प्रयास किया गया. लेकिन पुन: घर के बाहर बालू पर रख दिया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर कार्रवाई करेगी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a drunk husband strangled his wife to death Jharkhand: In Palamu tried to hide the body at another place
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group