Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: पलामू में 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी के घर से मिली लाश, आक्रोशित लोगों ने युवक को पीटा, पुलिस से झड़प
Breaking News

Jharkhand: पलामू में 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी के घर से मिली लाश, आक्रोशित लोगों ने युवक को पीटा, पुलिस से झड़प

News DeskBy News DeskApril 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Medninagar. पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में 11 साल की विक्षिप्त नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गयी. बच्ची की डेड बॉडी आरोपित युवक के घर से बरामद की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन उग्र नजर आए. टीओपी 2 के प्रभारी को बदलने की मांग को लेकर हंगामा किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. इस बीच पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी आरोपित युवक को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया है. युवक की पहचान कान्दू मुहल्ला के टिंकू शर्मा( 35 )के रूप में हुई है.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग अक्सर मोहल्ले में घूमा करती थी. बुधवार को पूर्वाहन 11 बजे घर से निकली थी और दोपहर 2 बजे तक नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे. उसका कुछ आता-पता नहीं चल पा रहा था। इसी क्रम में टिंकू शर्मा ने कुछ लोगों को बताया कि किशोरी उसे मिली थी. आम मांग रही थी। उसे घर भेज दिया था. आसपास के लोगों को संदेह होने पर अगल-बगल के सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि टिंकू शर्मा उक्त बच्ची को अपने घर की ओर ले जा रहा है. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 30 हजार में उसे बेच दिया है. इस संबंध में टीओपी 2 पुलिस को जानकारी दी गई. आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और शहर थाना भेज दिया. शहर थाना में भी जानकारी दी गई लेकिन वहां से भी तत्काल कार्रवाई के लिए मौके पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे.इस बीच संदेह होने पर रात में स्थानीय लोगों ने टिंकू शर्मा के बंद घर को खोला तो उसमें नाबालिग का शव नग्न अवस्था में मिली. उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया गया था.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

आरोपित युवक को किया अधमरा

नाबालिग का शव मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपित युवक की जमकर पिटाई कर दी। अधमरा होकर वह सड़क पर गिर गया. पुलिस के आने के बाद रात 11 बजे उसे किसी तरह इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस कस्टडी में इलाज किया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group